स्वास्थ्य: अमेरिका के मुकाबले भारत में हार्ट अटैक का प्रमाण अधिक

अमेरिका के मुकाबले भारत में हार्ट अटैक का प्रमाण अधिक
अमेरिका के जाने माने हार्ट सर्जन डा.विनायक कामत ने कहा

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर । अनियमित जीवनशैली से हार्ट अटैक बढ़ रहा है। इसमें अमेरिका के मुकाबले भारत में हार्ट अटैक का प्रमाण अधिक होने की बात अमेरिका के जाने माने हार्ट सर्जन डा.विनायक कामत ने कही। मूलत: भारत निवासी डा.कामत पिछले 50 वर्षों से अमेरिका में है। चंद्रपुर में आए डा.कामत ने पत्रकारों से वार्तालाप किया। इस समय चंद्रपुर बचाव संघर्ष समिति के अध्यक्ष डा.गोपाल मुंधडा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। डा.कामत ने कहा कि, इंडिया के पास यंग पॉवर है। इसके बलबूते भारत आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। कोरोना महामारी के दौरान जो भारत ने करके बताया है, वह अमेरिका नहीं कर पाया। अमेरिका अपने बजट का लगभग 38 प्रतिशत हेल्थ सेक्टर पर खर्च करता है।

भारत को भी हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाना चाहिए। डा.कामत ने कहा कि, औद्योगिकीकरण से जीवन पर असर हो रहा है। यहां एम्बुलेंस समय पर नही पहुंचने की बड़ी समस्या है। हार्ट की समस्या जैसे मरीजों को कुछ मिनटों में अस्पताल में पहुंचाना चाहिए, किंतु एम्बुलेंस आधे घंटे से पहले पहुंच नहीं पाती, इसके लिए ट्राफिक सबसे बड़ी समस्या है। एक सवाल पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि, दूसरी जलेबी उठाने से पहले दस बार सोचे। अच्छी सेहत के लिए अच्छे खानपान पर ध्यान देने के साथ नियमित व्यायाम करने की सलाह उन्होंने दी। भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है तो यहां के कई लोग अमेरिका जैसे देश में जाने के लिए उतारू क्यों हैं, इस सवाल पर डा.कामत ने कहा कि, वहां की अच्छी शिक्षा, नौकरी के लिए अच्छे मौके उपलब्ध, किसी अनुमति के लिए सरलता होने से अमेरिका जैसे देशों में भारत से लोग जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, पिछले 4-5 वर्षों में राष्ट्रपति बाइडेन ने अच्छा काम किया है।

Created On :   3 Jan 2024 10:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story