बदनाम करने की धमकी देकर महिला से दुराचार

बदनाम करने की धमकी देकर महिला से दुराचार
मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, गडचांदूर (चंद्रपुर)। कोरपना तहसील के तेलंगाना सीमा के एक गांव की विवाहिता के साथ उसके पति के ममेरे भाई ने जबरदस्ती कर बदनामी की धमकी देकर दुराचार किया है। पीड़ित ने इसकी रिपोर्ट कोरपना थाने में दर्ज करायी है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि उसके घर के पास रहने वाले पति का ममेरा भाई एक महीने से उसके साथ छेड़छाड़ कर बदनामी की धमकी दे रहा था। 20 अप्रैल को पीड़ित घर में अकेली थी तो आरोपी शुभम तलांडे (22) ने उसके साथ दुराचार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद दो बार बदनामी का डर दिखाकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाये। 10 मई को उसका हाथ पकड़कर बकरी चराने चलने की जबरदस्ती कर रहा था। बार-बार की प्राताड़ना से परेशान होकर पीड़ित ने बुधवार को कोरपना थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी शुभम के खिलाफ धारा 376 (2)(एन), 354, 417, 506 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है। मामले की जांच पीएसआई नंदकिशोर खेकाडे के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मचारी संजय शुक्ला कर रहे है।

Created On :   12 May 2023 3:56 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story