- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- ड्रोन से किया कीटनाशक का छिड़काव :...
Chandrapur News: ड्रोन से किया कीटनाशक का छिड़काव : प्रति एकड़ 10 लीटर पानी की हुई बचत

- चंद्रपुर जिले में कृषि व्यवस्था की नई उड़ान
- मजदूरी पर होनेवाला अतिरिक्त खर्च भी हुआ कम
Chandrapur News भिसी में किसानों ने आधुनिक तकनीक का उपयोग कर खेती की उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। डीजीसीए प्रमाणित अर्जुना एडवांस कृषि ड्रोन के माध्यम से कपास की फसल पर सफल छिड़काव किया गया। ड्रोन तकनीक से कम समय में, प्रति एकड़ 10 लीटर पानी की बचत के साथ, बिना अतिरिक्त मज़दूरों के ज्यादा सटीक छिड़काव संभव हो गया है। इससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता बढ़ती है, साथ ही कीटनाशक का सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल उपयोग सुनिश्चित होता है।
युवाओं में बढ़ रही तकनीक के प्रति रुचि : यह छिड़काव युवा किसान सुमीत प्रमोद मुंडले के खेत पर किया गया। छिड़काव का कार्य सलाम किसान के ड्रोन पायलट रितेश पिसे ने किया और स्थल पर ड्रोन पायलट मुकेश नागदेवते टीम के रूप में मौजूद थे। मौके पर युवा किसान रोशन गभणे और सलाम किसान के विदर्भ प्रादेशिक प्रबंधक सुमित मुंगले भी उपस्थित थे। किसानों ने इस तकनीक का प्रत्यक्ष अनुभव किया। किसानों ने भविष्य में इस सेवा को नियमित अपनाने की इच्छा जताई।
कृषि व्यवसाय में नई उम्मीद : इस पहल को खेती के आधुनिक भविष्य की ओर एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सलाम किसान के अर्जुना कृषि ड्रोन सेवा किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाली साबित होगी, ऐसा विश्वास सुमित मुंगले ने जताया है।
रोजगार के नए अवसर : ‘सलाम किसान’ मुंबई की प्राइम सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड का डिजिटल एग्रीटेक ऐप है। जालना स्थित प्राइम एयरोस्पेस यूनिट में अर्जुना ड्रोन का उत्पादन और प्रशिक्षण कार्य जारी है। डीजीसीए प्रमाणित यह ड्रोन वर्तमान में छिड़काव सेवा, उपलब्धता और कृषि ड्रोन प्रशिक्षण के लिए किसानों तक पहुंचाया जा रहा है। वर्तमान में यह कृषि ड्रोन सेवा महाराष्ट्र के विदर्भ, पश्चिम महाराष्ट्र और मराठवाड़ा क्षेत्र के अनेक जिलों में निरंतर जारी है। इस पहल से तकनीक के माध्यम से किसानों और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं।
Created On :   16 Sept 2025 4:18 PM IST