- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- कृषि कार्य में मग्न था किसान ,...
Chandrapur News: कृषि कार्य में मग्न था किसान , घसीटकर ले गया बाघ, देखते रह गए लोग

- पाथरी उपवन क्षेत्र में हुई घटना से दहशत
- खेती के सीजन में बाघ का आतंक
- किसानों ने की शीघ्र बंदोबस्त करने की मांग
Chandrapur News सावली वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पाथरी उपनवन क्षेत्र में असोला मेंढा नहर से सटे एक खेत में निराई कर रहे किसान को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। उक्त घटना गुरुवार घटी। मृतक किसान का नाम पाथरी निवासी पांडुरंग भिकाजी चचाने बताया गया। उक्त घटना से परिर में खलबली मच गई।
जानकारी अनुसार मृतक किसान पांडुरंग चचाने विरखल मार्ग असोला मेंढा नहर समीप खेत में सुबह काम कर रहे थे। दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने उनको उठा ले जाकर अपना निवाला बनाया। उक्त घटना की जानकारी वन परिक्षेत्र विभाग व पुलिस विभाग को दी गई। इसी परिसर में बाघिन ने शावकों को जन्म देने की बात कही जा रही है। जिससे विरखल परिसर के किसानों में दहशत का माहौल बना हुआ है। खेती के सीजन में बाघ का आतंक होने से किसान बाघ का बंदोबस्त करने की मांग हो रही है।
जनवरी से अब तक 28 हुए हिंसक जानवरों का शिकार : चंद्रपुर जिले में जनवरी से अब तक हिंसक जानवराें के हमले में कुल 28 लोगों की मृत्यु हाे चुकी है। जिसमें 26 बाघ के हमले में, 1-1 हाथी और भालूू के हमले में मारे गये हैं। चंद्रपुर जिला जंगल व्याप्त है। यहां पर मुख्य रूप से बाघाें के लिए विश्व प्रसिध्द ताड़ाेबा अंधारी व्याघ्र प्रकल्प है। िपछले कुछ वर्षो में जिले में बाघों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बाघों की संख्या के अनुपात में उनके के लिए जंगल का क्षेत्रफल कम पड़ रहा है। इसकी वजह से कई बार बाघ रिहायशी बस्ती के पास आ जाते है और इस प्रकार की घटनाएं होती है।
Created On :   5 Sept 2025 2:44 PM IST