- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- मुनगंटीवार-जोरगेवार गुट का स्वागत...
Chandrapur News: मुनगंटीवार-जोरगेवार गुट का स्वागत मंडप विवाद अब पहुंचा सीएम के पास!

- विवाद बन गया अधिकारी वर्ग लिए सिरदर्द
- कोई पीछेे हटने तैयार नहीं
Chandrapur News अनंत चतुर्थी के दिन शहर के मुख्य मार्ग पर विसर्जन रैली का स्वागत के लिए लोकमान्य तिलक विद्यालय के सामने मंडप लगाने को लेकर भाजपा के दो विधायक मुनगंटीवार और जोरगेवार गुट का विवाद अब मुख्यमंत्री के पास पहुंचने की जानकारी भाजपा के सूत्रों से मिली है। मामले पर जल्द हल निकालने हेतु आईजी का भी फोन चंद्रपुर पुलिस विभाग को आने की खबर है। मुनगंटीवार गुट का दावा है कि, परमिशन पहले हमने ली है तो हम वहां से क्यों हटे। जबकि जोरगेवार गुट का कहना है कि, हर वर्ष चंद्रपुर भाजपा का स्वागत मंडप लोकमान्य स्कूल के सामने लगता है, इसलिए अनुमति चंद्रपुर भाजपा को ही मिलनी चाहिए। दूसरी ओर दोनों गुटों को लाख समझाने के बावजूद कोई भी पीछे हटने तैयार नहीं है, जिससे अधिकारी वर्ग परेशान हो गया है।
ज्ञात हो कि, इस बार लोकमान्य तिलक विद्यालय के सामने स्वागत मंडप के लिए विधायक सुधीर मुनगंटीवार की ओर से पूर्व भाजपा शहर अध्यक्ष राहुल पावडे ने परमिशन ली। वहीं किशोर जोरगेवार गुट के भाजपा शहर अध्यक्ष सुभाष कासनगोटूवार ने भी अनुमति मांगी। जहां मनपा ने शाला के दाए ओर पावडे और बाए ओर कासनगोटूवार को 10 बाय 10 का मंडप लगाने की अनुमति दी। ऐसे में मंगलवार को दोपहर जोरगेवार गुट ने मनपा में दस्तक देकर कहा कि, राहुल पावडे ने रात को दोनों ओर मंडप लगा दिए हैं। ऐसे में जहां उन्हें जगह मिली है, वह जगह खाली कराने की मांग की। जहां पावडे का एक साईड का मंडप हटाकर वहां कासनगोट्टूवार को मंडप लगाने की अनुमती दी गई। दोनों मंडप अगल-बगल में शाला के सामने ही लगेंगे। इसबीच दूसरे दिनजिलाधिकारी की बैठक में दोनों गुटों की पार्श्वभूमि ध्यान में लेकर कानुन-सुव्यवस्था का प्रश्न निर्माण न हो, इसलिए जिला पुलिस अधिक्षक ने दोनों मंडप में 100 मीटर की दूरी आवश्यक बताई।
तब दोनों गुटों के प्रतिनिधियों ने बात मान्य कर दोनों 50-50 मीटर दूर होने पर सहमति दर्शायी। प्रशासन के अधिकारी व दोनों गुट के कार्यकर्ता विद्यालय के सामने पहुंचे। तब बैठक में अनुपस्थित पावडे ने मौके पर पहुंचकर यह निर्णय हमे मान्य नही, हम नही हटेंगे, ऐसा कहा। और अपने कार्यकर्ताओं के साथ एसपी के पास पहुंचे। तब पुलिस विभाग ने 100 मीटर की अनिवार्यता का पत्र मनपा को दिया। जिसके बाद मनपा ने जोरगेवार गुट को पत्र देकर अन्य जगह मंडप लगाने की बात कही। भाजपा का अंतर्गत विवाद देखकर जगह कमी देखते हुए बाकी राजनीतिक दल व सामाजिक दलों ने पहले अपने-अपने मंडप पहले ही डालकर रख दिए। जिससे अब आसपास में कोई जगह भी नही बची है। दूसरी ओर दोनों को परमिशन देकर फंस गई मनपा के आयुक्त विपीन पालीवाल ने दोनों विधायकों को समझाने की कोशीश की। परंतु कोई सुनने तैयार नही है। बल्की उन्हें ही खरी-खरी सूनाने की जानकारी सूत्रों से मिली है।
Created On :   5 Sept 2025 2:50 PM IST