आरोप: श्रीखंडपुरी के आरोप से भडके विपक्ष नेता वडेट्टीवार

श्रीखंडपुरी के आरोप से भडके विपक्ष नेता वडेट्टीवार
बिकास निधि को लेकर बवाल
डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर । नागपुर अधिवेशन में राकांपा शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र आव्हाड ने राज्य के विपक्ष पार्टी कांग्रेस को विकास निधि के स्वरूप में श्रीखंडपुरी मिलने का आरोप लगाया था। इस पर विपक्ष नेता विजय वडेट्टीवार ने चंद्रपुर में कहा कि, विधायक आव्हाड बहक गए हैं। पागल जैसे कर रहे हैं। उन्होंेने यह भी कहा कि, हमने किसी के दालन में जाकर पैसे नहीं मांगे। मेरे साथ नाना पटोलेे, बालासाहब थोरात को विकास निधि मिली। हमें जैसी निधि मिली वैसी ही निधि राकांपा प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटील, राजेश टोपे को भी मिली। उन्हें तो आव्हाड ने कुछ भी नहीं कहा। हम पर टिप्पणी करने के बजाय उन्होंने अपने लोगों से बात करनी चाहिए। राकांपा के विधायकों ने निधि के लिए प्रस्ताव भेजा, वैसा हमने भी भेजा था। इसके पहले भी ऐसा होते आया है।
आव्हाड के दिमाग में क्या घुसा है, यह हमें नहीं पता। आव्हाड और मुख्यमंत्री शिंदे का मतदाता क्षेत्र सटा है। उनका आपस में क्या है इसकी जानकारी हमें नहीं है। उन्होंने अपना घुस्सा शिंदे पर निकालना चाहिए, ऐसा भी वडेट्टीवार ने कहा। गुरूवार को स्थानिय विश्रामगृह में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने लोकसभा से विपक्ष सांसद को निलंबीत किए जाने पर केंद्र सरकार की कडी निंदा की। उन्होंने राज्य सरकार पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, अधिवेशन में विदर्भ के लिए कुछ नहीं दिया। सत्ता की मस्ती सत्ताधारियों के चेहरे पर दिख रही है, ऐसा कहते हुए कहा कि तीन पार्टियों की यह असंवैधानिक सरकार है। पत्र परिषद में विधायक सुभाष धोटे, विधायक प्रतिभा धानोरकर, शहर अध्यक्ष रामू तिवारी आदि उपस्थित थे।

सीडीसीसी बैंक के सवाल पर कुछ नहीं बोल पाए वडेट्टीवार : किसानों की बैंक कहे जानेवाली चंद्रपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक में गैरव्यवहार का मुद्दा विगत दिनों अधिवेशन में कांग्रेस विधायक प्रतिभा धानोरकर ने उठाने के बाद सहकार मंत्री ने जांच करने का आश्वासन दिया। जब इस विषय को विपक्ष नेता के नाते उनकी प्रतिक्रिया लेने सवाल करने पर उन्हाेंने यह कहकर कुछ बोलना टाल दिया कि, जिन्होंने शिकायत की है, वे इस बारे में बात करेंगे।

नागपुर सभा में चंद्रपुर से जाएंगे 15 हजार से अधिक कार्यकर्ता : कांग्रेस जिलाध्यक्ष विधायक सुभाष धोटे ने पत्रकारों को बताया कि, 28 दिसंबर को कांग्रेस अपना 138वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस परिप्रेक्ष्य में नागपुर में विशाल सभा का आयोजन किया गया है। वर्ष 1920 और 1956 के बाद तिसरा बडा यह कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में चंद्रपुर जिले से 15 से 20 हजार कार्यकर्ता जाएंगे। उसके नियोजन की बैठक आज हुई है। साथ ही प्रत्येक कार्यकर्ता को 138 रुपए की पार्टी निधि देने की अपील की गई है। चंद्रपुर-गड़चिरोली जिले की जिम्मेदार विपक्ष नेता विजय वडेट्टीवार को दी गई है। इस समय वडेट्टीवार ने बताया कि, इस सभा में देशभर के 500 नेता के अलावा लगभग 10 लाख कार्यकर्ता नागपुर में जुटेंगे। इसी के साथ पार्टी लोकसभा चुनाव तैयारी का श्रीगणेश करेगी।

Created On :   22 Dec 2023 9:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story