आरोपी गिरफ्तार: खेत में दफनाए गए शव को निकालने पर खुले राज

खेत में दफनाए गए शव को निकालने पर खुले राज
तोहोगांव की घटना, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, गोंडपिपरी (चंद्रपुर)। चार दिन से लापता तोहोगांव ग्राम पंचायत अंतर्गत पचगांव के पतरू वलसू टेकाम (45) का शव, आखिरकार तोहोगांव के गिरीधर धोटे के खेत में गड़ा हुआ मिला। मामले में कोठारी पुलिस ने गिरीधर धोटे के खिलाफ धारा 304, 201 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसिक रूप से असंतुलित पतरू टेकाम 19 नवंबर की रात करीब 2 बजे घर से निकल गया था। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन वह नहीं मिला। कोठारी पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। 23 नवंबर की शाम को गिरीधर धोटे के खेत में शव गड़ा होने का शक परिजनों को हुआ। धोटे के खेत में जाकर परिजनों ने पूरे खेत में तलाश की पता चला कि शव कपास के खेत में दबा हुआ है और शव का हाथ उपर दिखाई दे रहा है। परिजनों ने कोठारी के पुलिस पाटील को इसकी जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही कोठारी के थानेदार विकास गायकवाड़, गोंडपिपरी के थानेदार जीवन राजगुरु पुलिस काफिले के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। घटना स्थल पर उपविभागीय पुलिस अधिकारी दीपक साखरे, गोंडपिपरी के सर्कल अधिकारी प्रशांत बैस पहुंचे।

शव की पहचान परिजनों द्वारा की गई एवं पंचनामा किया गया। शव सड़ चुका था अत: गोंडपिपरी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. मरावी को बुलाकर खेत में पोस्टमार्टम कराया गया एवं शव को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार की रात 11 बजे खेत मालिक गिरीधर धोटे (59) को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल किया। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी गिरीधर धोटे के खिलाफ धारा 304, 201 के तहत अपराध दर्ज कर शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे पुलिस कस्टडी में रखने के आदेश दिए। आगे की जांच कोठारी पुलिस थाना के थानेदार विकास गायकवाड़ कर रहे हंै। तोहोगांव-पाचगांव के पतरू तेकाम का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और आधी रात में खेत में घूमते समय करंट की चपेट में आने से करंट से उसकी मृत्यु हो गई। उसके शव का बंदोबस्त लगाया यह चौकाने वाली घटना से खलबली मची।

खेत परिसर में जंगली वन्यप्राणियों का आतंक है। जंगली सुअर किसानों द्वारा लगाए गए बीज और फसल खा रहे हैं, इसलिए किसान फसलों की सुरक्षा के लिए बिजली के करंट का इस्तेमाल करते हैं। उसी बिजली करंट से मृत्यु होने के बाद उसका शव जमीन में दफनाने की बात सामने आयी।

-

Created On :   25 Nov 2023 7:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story