- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- डीआरसी की अंडरग्राउंड खदान में लगी...
डीआरसी की अंडरग्राउंड खदान में लगी आग!
डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। वेकोलि चंद्रपुर क्षेत्र के डीआरसी-3 अंडरग्राउंड खदान में आग लगने की चर्चा है। आग में कोई नुकसान होने की जानकारी नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीआरसी-3 अंडरग्राउंंड खदान में प्रथम पाली दौरान आग लग गई। क्षेत्र नॉन माइनिंग होने के चलते कोई हानी नहीं हुई औऱ उत्पादन पर भी असर नहीं पड़ा। बताया जाता है कि, कुछ वर्ष पहले जिस क्षेत्र में आग लगी थी उसे बंद किया गया, अब उसी क्षेत्र में फिर एक बार माइनिंग का प्रयास करने की प्रक्रिया शुरू किए जाने के चलते आग लगने की बात कही जा रही है। क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। इस संबंध में सब एरिया मैनेज उल्हास बोढे ने सब नार्मल होने की जानकारी दी है।
कोई पत्थर नहीं गिरा
नागलोन के सरपंच ने घटना की जानकारी दी। मैंने स्वयं जाकर घटना का निरीक्षण किया। जहां तक मुझे पता है, वेकोलि ने जमीन से 60 मीटर की गहराई में ब्लास्टिंग की। ब्लास्टिंग से घटनास्थल करीब 400 मीटर है। ब्लास्टिंग से पत्थर उस खेत तक नहीं पहुंच सकते। मैंने खुद घटनास्थल से कुछ दूरी पर निरीक्षण किया और जब मैंने इस बारे में फोरलेन रोड के कामगारों से पूछा तो उन्होंने कहा कि उस क्षेत्र में कोई ब्लास्टिंग पत्थर नहीं गिरा है। फिलहाल इस घटना की जांच वेकोलि प्रशासन द्वारा की जा रही है।-आर.बी वर्मा, वेकोलि सब एरिया मैनेजर व उप महाप्रबंधक, वेकोलि माजरी सेक्टर
Created On :   9 May 2023 3:54 PM IST