कार्रवाई: वन विभाग ने मोर का शिकार करने वाले तीन आरोपियों को मांस के साथ किया गिरफ्तार

वन विभाग ने मोर का शिकार करने वाले तीन आरोपियों को मांस के साथ किया गिरफ्तार
  • गुप्त सूचना मिलने पर वनपरिक्षेत्र के अधिकारियों ने दबोचा
  • आरोपियों के पास से मिले घातक शस्त्र
  • शिकार करने के बाद करते थे मांस बिक्री

डिजिटल डेस्क, वरोरा(चंद्रपुर)। वरोरा वनपरिक्षेत्र अधिकारी के दल ने मोर का शिकार मामले में तीन लोगों को माेर के मांस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों का नाम विलास आडकू नन्नावरे(42), रामदास वामन जीवतोड़े(34) तथा दिंगबर तुलसीराम गजबे(23) तीनों वरोरा तहसील के ग्राम वाघोली निवासी बताया गया है। वरोरा वनपरिक्षेत्र अधिकारी सतीश शेंडे को गुप्त जानकारी मिली थी कि ग्राम वाघोली में मोर का शिकार हुआ है। जानकारी के आधार पर क्षेत्र सहायक जे.के. लोणकर, डी.बी.चांभारे, वनरक्षक चंदेल, लडके, बाेढे की टीम ने यहां परिसर में जाल बिछाकर तीनों को रंगेहाथ पकड़ा। उनके पास से मोर का मांस, लोहे का सुरा, लोहे का हुक, मोर के पैर व पंख जब्त किए। मामले में उक्त आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9,51 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। आगे की जांच विभागीय वनाधिकारी प्रशांत खाड़े, सहायक वनसंरक्षक घनश्याम नायगमकर के मार्गदर्शक में वनपरिक्षेत्र अधिकारी सतीश शेंडे, क्षेत्र अधिकारी सतीश शेंडे, क्षेत्र सहायक जितेंद्र लोणकर, दिवाकर चांभारे, मेसा के वनरक्षक चंदेल, साखरा के वनरक्षक लड़के, शेगांव के वनरक्षक बोटे, वरोरा वनरक्षक तिखट, आजगगांव के नेवारे का दल कर रहा है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चीतल की मृत्यु : ब्रह्मपुरी वन विभाग के अंतर्गत आनेवाले नागभीड़ वनपरिक्षेत्र के हुमा बिट में मौजा चिंधी माल के पास नागभीड़-चंद्रपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर में दो नर चीतल की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, नागभीड़-चंद्रपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर में गंभीर रूप से घायल दो नर चीतल परिसर के खेत में चले गए थे।

उक्त घटना की जानकारी वन विभाग को मिलते ही ब्रह्मपुरी सहायक वनसंरक्षक एस.बी. हजारे तथा नागभीड वनपरिक्षेत्र अधिकारी अपनी टीम और स्वाब नेचर केयर संस्था के सदस्यों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन कुछ ही देर में दोनों घायल चीतलों ने दम तोड़ दिया। घटनास्थल का पंचनामा कर मृत चीतलों को जंगल में ले जाकर नागभीड़ की पशु चिकित्सक डाॅ.ममता वानखेड़े ने यहां पोस्टमार्टम किया। इस समय क्षेत्र सहायक ए. के. नेरलावार, वनरक्षक एस. एस. कुलमेथे, सि.एस. कुथे, यश कायरकर, जिवेश सयाम, महेश बोरकर, गणेश गुरनुले, विकास लोणबले, अमन करकाडे आदि उपस्थित थे। इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच सहायक वनसंरक्षक एस. बी. हजारे के मार्गदर्शन में चल रही है।

-

Created On :   17 Jan 2024 10:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story