- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- शीतलहर से कंपकंपा रहा जिला, न्यूनतम...
Chhindwara News: शीतलहर से कंपकंपा रहा जिला, न्यूनतम पारा 9.6 डिग्री तक लुढ़का

Chhindwara News: जिले में नवंबर के दूसरे सप्ताह में ही ठंड ने तेजी पकड़ ली तथा तीसरे सप्ताह में शीतलहर ने कहर बरपाना शुरु कर दिया। बीते चार दिनों से सर्द हवाएं जिले को कंपकंपा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को रात का पारा 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम पारा 26 डिग्री दर्ज किया गया। विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दो से तीन दिन तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। जवकि 20 नवंबर के बाद से शीतलहर से राहत मिलने की संभावना है।
रविवार से बढ़ेगी रात का पारा: जिले में बीते पांच दिनों से रात का पारा 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी रविवार से बादलों की मौजूदगी बढऩे के साथ ही न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक का उछाल आने की संभावना है।
हिमालय क्षेत्र में जारी बर्फबारी के कारण ठंडी उत्तरी हवाएं लगातार प्रदेश में प्रवेश कर रही है, वातावरण में नमी की कमी और शुष्क मौसम की वजह से यह ठंड और तीखी महसूस हो रही है।
Created On :   18 Nov 2025 1:58 PM IST












