- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गडचिरोली
- /
- किरायेदार निकला सेवानिवृत्त महिला...
Gadchiroli News: किरायेदार निकला सेवानिवृत्त महिला अधिकारी का हत्यारा

- पुणे पहुंचकर शिवाजी नगर पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया
- आभूषणों की चोरी करने के प्रयास में इस हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूली
Gadchiroli News शहर के नवेगांव स्थित सुयोग नगर में रविवार, 13 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे के दौरान एक सेवानिवृत्त महिला अधिकारी की लाेहे के रॉड से वार कर निर्मम हत्या करने की घटना सामने आयी थी। इस मामले की जांच के लिए पुलिस विभाग ने टीमें गठित की थी। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने इस घटना के पांचवें दिन आरोपी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस विभाग की टीम ने गुरुवार की रात पुणे पहुंचकर शिवाजी नगर पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी का नाम चामोर्शी तहसील के मुरखला चक निवासी विशाल ईश्वर वालके (45) बताया गया है। वह पिछले 2 वर्षों से मृतक महिला के घर में किराए से रहता था। आभूषणों की चोरी करने के प्रयास में इस हत्याकांड को अंजाम देने की कबूली दी।
विशाल ने जांच के दौरान दी है। इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार, जिला परिषद के शिक्षा विभाग से कनिष्ठ प्रशासन अधिकारी के रूप में कार्यरत कल्पना केशव उंदिरवाडे (64) कुछ वर्ष पूर्व ही सेवानिवृत्त हुई थी। सुयोग नगर में उनका एक बड़ा मकान होकर उनके घर में 3 से 4 किराएदार है। रविवार 13 अप्रैल की दोपहर कल्पना अपने घर में अकेली ही थी। इसी मौके का लाभ उठाते हुए आरोपी विशाल वालके उनके घर पहुंचा और विभिन्न विषयों पर चर्चा करने लगा। इसी दौरान उसने पीछे से कल्पना के सिर पर वार कर उनकी निर्ममता से हत्या कर दी। वहीं कल्पना के गले से सोने का मंगलसूत्र चोरकर घटनास्थल से फरार हो गया।
इस बीच मामला उजागर होते ही पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में इस मामले की गहनता से जांच शुरू की गयी। मृत कल्पना उंदिरवाडे के साथ उनके घर में एक घर काम करने वाली महिला और उनका गोद लिया बेटा निवासरत था। पुलिस ने सभी पहलुओं की जांच की। इस दौरान घटना के बाद विशाल वालके गड़चिरोली से गायब होने की जानकारी पुलिस को मिली। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने विशाल की खोज शुरू की। इस दौरान विशाल का लोकेशन पुना में होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गुरूवार की रात पुना के शिवाजीनगर पुलिस की मदद से विशाल को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ गड़चिरोली पुलिस थाना में विभिन्न धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में गड़चिरोली के उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुरज जगताप, एलसीबी के पुलिस निरीक्षक अरूण फेगडे, थानेदार रेवचं सिंगनजुडे, एलसीबी के सहायक पुलिस निरीक्षक डूलत, राहुल आव्हाड, गड़चिरोली थाना के सहायक पुलिस निरीक्षक विजय चव्हाण, दीपक चव्हाण, पीएसआई विशाखा म्हेत्रे और डीबी दल के पुलिस जवानों ने की।
Created On :   19 April 2025 4:02 PM IST