राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं
पूर्व मंत्री नितीन राऊत ने कहा

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। बीजेपी द्वारा सत्ता का दुरुपयोग किए जाने से लोग बीजेपी से ऊब चुके हैं और वे राहुल गांधी को देश के प्रधानमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं। यह विचार पूर्व मंत्री नितीन राऊत ने व्यक्त किये। गड़चिरेाली-चिमूर लोकसभा की समीक्षा के लिए वें गड़चिरेाली आये थे। इस अवसर पर आयोजित पत्र-परिषद में राऊत बोल रहे थे। इस समय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष महेंद्र ब्राम्हणवाडे, पूर्व विधायक आनंदराव गेडाम, पूर्व विधायक डॉ. नामदेव उसेंडी, डॉ.नामदेव किरसन, रवींद्र दरेकर, पेंटारामा तलांडी, शमशेरखान पठान, सतीश विधाते उपस्थित थे। नितीन राउत ने आगे कहा कि, कांग्रेस कार्यकर्ता आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। पूरे प्रदेश में समीक्षा की जा रही है। आगामी चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रतिकुल माहौल नजर आ रहा है। भाजपा शासन काल मे महंगाई, बेरोजगारी, ईडी के दुरुपयोग से लोग परेशान हैं। इसलिए प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार को चुनकर लाने का काँग्रेस का प्रयास है। गड़चिरेाली जिले में पिछले डेढ़ साल में बीजेपी ने विकास कार्य नहीं किया। सुरजागढ़ लौह अयस्क परिवहन दुर्घटनाओं का कारण बन गया है। किसानों को फसल का नुकसान हो रहा है। मुख्य मार्ग की समस्या उत्पन्न हो गई है। परंतु लाॅयड मेटल कंपनी कोई संज्ञान नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री शिंदे ने विधानसभा कक्ष में बताया था कि भिलाई जैसी बड़ी फैक्ट्री यहां लगेेगी लेकिन आबतक यह काम नहीं हुआ। धान फसल के किसानों को मात्र 6 घंटे ही बिजली दी जाती है। फसल को 12 घंटे बिजली की आवश्यकता होती है। मेडिगट्टा बांध के कारण सिरोंचा तहसील में किसानों को बड़ा नुकसान हो रहा है। लेकिन सरकार ने इसका समाधान नहीं किया है। मौजूदा सरकार लोगों के हितों की बजाय उद्योग जगत का पक्ष ले रही है।

Created On :   19 Aug 2023 11:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story