नुकसान पहुंचा रहे गजराज: फिर गड़चिरोली जिले में घुसा जंगली हाथियों का झुंड

फिर गड़चिरोली जिले में घुसा जंगली हाथियों का झुंड
खेतों में घुसकर फसलों को रौंदा

डिजिटल डेस्क, देसाईगंज (गड़चिरोली)। गड़चिरोली जिले के कुरखेड़ा वन परिक्षेत्र के वनों से गोंदिया जिले में प्रवेश करने वाले जंगली हाथियों के झुंड ने एक बार फिर गड़चिरोली जिले में एंट्री ली है। दो दिन पूर्व हाथियों का लोकेशन देसाईगंज वन परिक्षेत्र के वनों में देखा गया था। वहीं गुरुवार की रात हाथियों ने शंकरपुर क्षेत्र में अपना डेरा लगाते हुए किसानों के खेतों में घुसकर रबी फसलों को रौंद दिया।

शुक्रवार को देसाईगंज वनविभाग की टीम ने संबंधित किसानों के खेतों में पहुंचकर नुकसान का पंचनामा किया। इस बीच हाथियों पर नजर रखने और उन्हें गांव परिसर से खदेड़ने के लिए पश्चिम बंगाल की हुल्ला टीम के साथ गोंदिया जिले के नवेगांव बांध की विशेष टीम को देसाईगंज बुलाया गया है। इधर, हाथियों का झुंड एक बार फिर जिले में पहुंचने से स्थानीय नागरिकों समेत किसानों में दहशत का माहौल है। बता दें कि दो वर्ष पूर्व ओड़िसा राज्य से छत्तीसगढ़ होते हुए जंगली हाथियों के झुंड ने गड़चिरोली जिले में प्रवेश किया था। इस बीच में हाथियों ने जिले के धानोरा, कुरखेड़ा, कोरची, आरमोरी, देसाईगंज और गड़चिरोली तहसील के विभिन्न गांव परिसर में पहुंुचकर खेत फसलों को तहस-नहस किया।

पंद्रह दिन पूर्व हाथियों के झुंड ने कुरखेड़ा वन परिक्षेत्र के जंगल के रास्ते से गोंदिया जिले में प्रवेश किया था। लेकिन एक बार फिर यह झुंड गड़चिरोली जिले में वापस लौट आया है। दो दिन पूर्व हाथियों का लोकेशन देसाईगंज वन परिक्षेत्र के वनों में देखा गया था। वहीं गुरुवार की रात हाथियों ने शंकरपुर क्षेत्र में अपना डेरा लगाते हुए किसानों के खेतों में प्रवेश किया। जहां हाथियों ने खेताें में लगायी गयी रबी की विभिन्न प्रकार की फसलों को रौंद दिया। इस समय नुकसानग्रस्त किसानों ने सरकार से वित्तीय मदद की मांग की है।

Created On :   23 Dec 2023 1:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story