Gadchiroli News: अहेरी के ताटीगुड़म में 6 माह से कुएं से निकल रहा गर्म पानी, जांच के लिए पहुंचा प्रशासन

अहेरी के ताटीगुड़म में 6 माह से कुएं से निकल रहा गर्म पानी, जांच के लिए पहुंचा प्रशासन
  • पिछले 6 महीने से गर्म पानी निकल रहा
  • ताटीगुड़म गांव में लोगों की भीड़ लग रही

Gadchiroli News आदिवासी बहुल और नक्सल प्रभावित अहेरी तहसील मुख्यालय से 40 किमी दूर ग्राम ताटीगुड़म में लोगों को आर्श्चचकित करने वाली एक घटना सामने आयी है। यहां के किसान कटकू सत्यांना के खेत में वर्षा पुराने एक कुएं से पिछले 6 महीने से गर्म पानी निकल रहा है। यह पानी इतना गर्म हैं कि, इसका उपयोग करने के लिए इसमें ठंडा पानी मिलाना पड़ रहा है। कुछ लोगों द्वारा इसकी जानकारी तहसील प्रशासन तक पहुंचायी गयी। जिसके बाद गुरुवार को तहसील प्रशासन के अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय पटवारी ने ताटीगुड़म पहुंचकर गर्म पानी के कुएं की पुष्टि की। इस गर्म पानी के कुएं को देखने के लिए अब ताटीगुड़म गांव में लोगों की भीड़ हो रही है।

कुएं से गर्म पानी निकलने की खबर मुहल्ले,गांव से होकर तहसील के बाद पूरे जिले में पहुंच गई। जिससे यह कुआं अहेरी उपविभाग में चर्चा का विषय बनता जा रहा है। गुरुवार, 4 सितंबर को स्थानीय नागरिकों ने इस गर्म कुएं सेे गर्म पानी निकलने की जानकारी स्थानीय प्रशासन को देने के बाद प्रशासन से गर्म पानी निकलने के कारण तलाशने का कार्य शुरू किया है। इस बीच आस-पास के गांवों के नागरिक भी अब इस गर्म पानी के कुएं को देखने गांव में पहुंचने लगे हंै। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ताटीगुड़म गांव निवासी कटकू सत्यांना का गांव से सटकर खेत है। इस खेत में उन्होंने वर्षाें पूर्व एक कुआं बनाया था। इसी कुएं के पानी से फसलों की सिंचाई की जाती।

साथ ही घरेलूे उपयोग के लिए भी इसी कुएं का पानी इस्तेमाल किया करता था। मात्र 6 माह पूर्व इस कुएं से गर्म पानी निकलने लगा। शुरुआत में उन्होंने इस बात की जानकारी किसी भी व्यक्ति को नहीं दी। कटकू का पूरा परिवार इसी गर्म पानी से नहाता और इसका रोजमर्रा के लिए उपयोग करता। लेकिन धीरे-धीरे ताटीगुड़म गांव के लोगों को भी गर्म पानी के इस कुएं की जानकारी मिली। गांव के लोगों ने भी इस पानी का उपयोग नहाने के लिए करना शुरू किया। पिछले 6 माह से इस गर्म पानी का उपयोग निरंतर रूप से किया जा रहा हैं, लेकिन इससे कोई गलत असर लोगों में नहीं हुआ है। जिसके कारण लोगों में यह गर्म पानी आश्चर्य और कुतूहल का विषय बनता जा रहा है। अब धीरे-धीरे इस गर्म पानी के कुएं की जानकारी अन्य गांवों के लोगों तक भी पहुंचने लगी है।

भूगर्भशास्त्रों को सूचित किया है : ताटीगुड़म गांव के एक कुएं से गर्म पानी निलकने की जानकारी मिली। स्थानीय पटवारी के माध्यम से घटना की पुष्टि की गयी है। गर्म पानी का कारण तलाशने के लिए गड़चिरोली व चंद्रपुर के भूगर्भ शास्त्रज्ञों को सूचित किया गया है। भूवैज्ञानिक अधिकारियों द्वारा पानी की जांच करने पर ही इसका कारण बताया जा सकेगा। -बालाजी सोमवंशी, तहसीलदार, अहेरी


Created On :   5 Sept 2025 3:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story