आठ लाख के इनामी दो नक्सलियों ने किया समर्पण

आठ लाख के इनामी दो नक्सलियों ने किया समर्पण
सीआरपीएफ जवानों की हत्या में शामिल था इनमें से एक

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली । आठ लाख रुपये के इनामी छत्तीसगढ़ के दो नक्सलियों ने गड़चिरोली पुलिस के समक्ष समर्पण किया है। इनमें 6 लाख रुपए का इनामी छग के बीजापुर जिले के जिलोरगड़ा का अडमा जोगा मडावी (26) और 2 लाख रुपए का इनामी कवंडे का टुगे कारू वड्डे (35) शामिल है। सोमवार शाम पत्र परिषद में जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि अडमा मडावी जुलाई 2014 से 2021 तक छग के पामेड एलजीएस में था। जून 2023 से वह दलम छोड़कर घर लौट आया था। उसके खिलाफ 8 मुठभेड़, 5 हत्या, 1 अागजनी और 2 अन्य अपराध दर्ज हैं। 2017 में छग के बुरकापाल जंगल परिसर में 25 सीआरपीएफ जवानों की हत्या में भी वह शामिल था। महाराष्ट्र सरकार ने उस पर 6 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। इसी तरह टुगे कारू 2012 से 2023 तक जाटपुर दलम में तैनात रहा। वह भी 2023 में घर लौट आया था। उस पर 6 हत्या और 1 आगजनी का अपराध दर्ज है। महाराष्ट्र सरकार ने उस पर 2 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

Created On :   25 July 2023 6:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story