गोंदिया: आंदोलन स्थल पर दीपावली मनाएंगे एनएचएम कर्मचारी

आंदोलन स्थल पर दीपावली मनाएंगे एनएचएम कर्मचारी
  • शासन ने आश्वासन तो दिया लेकिन नहीं निकाला परिपत्रक
  • आंदोलन स्थल पर दीपावली मनाएंगे एनएचएम कर्मचारी

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अर्थात एनएचएम के संविदा कर्मी अपनी मांग पर अड़े हैं कि जब तक कर्मियांे को सरकारी सेवा में शामिल करने का परिपत्रक निकाला नहीं जाता तब तक हड़ताल पीछे नहीं ली जाएगी। दीपावली पर्व भी एनएचएम हड़ताली कर्मी आंदोलन मंडप में ही मनाएंगे। इस तरह की जानकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा अधिकारी-कर्मचारी समायोजन कृति समिति महाराष्ट्र राज्य के मुख्य समन्वयक पवन वासनिक ने दी है। बता दें कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नर्स, डाक्टर, अधिकारी, कर्मचारी व तकनीकी कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्य सेवा पिछले 15 वर्ष से दे रहे हैं। जिनमें से अनेक कर्मियों की मृत्यु भी हो चुकी है, लेकिन उन्हें न तो शासन की योजनाओ का लाभ मिला ना ही कोई सुविधा। हजारो कर्मचारियो की आयु भी निकल चुकी है अब उन्हें अन्य सरकारी भर्ती में आवेदन करने का मौका भी नहीं मिल पाएगा। एनएचएम कर्मी की संगठनाओं ने मांग रखी है कि सभी एनएचएम कर्मियाे को सरकारी सेवा में शामिल किया जाए व स्वास्थ्य विभाग की पद भर्ती में आरक्षण देकर 10 वर्ष से अधिक सेवा देने वाले कर्मियों को सरकारी सेवा में शामिल किया जाए आदि मांगे शासन के समक्ष रखी गई है।

कई बार स्वास्थ्य मंत्री व संबंधित विभाग ने उपरोक्त मांगों को मंजूर करने का आश्वासन दिया लेकिन अभी तक कोई आश्वासन पुरे नहीं हुए है। जिस कारण संगठन ने 25 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। बताया गया है कि 31 अक्टूबर को मंत्रालय में बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें उपरोक्त मांगों पर सकारात्मक चर्चा कर निर्णय लेने का फैसला लिया गया। लेकिन अभी तक इस संदर्भ में परिपत्रक नहीं निकाला गया है। हड़ताली कर्मचारियों ने कठोर निर्णय लिया है कि जब तक परिपत्रक जारी नहीं किया जाता तब तक निरंतर जिला परिषद के सामने हड़ताल जारी रहेगी। एक ओर दीपावली उत्सव बड़े उत्साह के साथ परिवार मनाते है। लेेकिन एनएचएम कर्मियो की हड़ताल शुरू रहने से आंदोलन मंडप में ही हड़ताली कर्मचारी अपने परिवारो के साथ दीपावली पर्व मनाएगे ऐसी जानकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा अधिकारी-कर्मचारी समायोजन कृति समिति महाराष्ट्र राज्य के मुख्य समन्वयक पवन वासनिक ने दी है।

Created On :   10 Nov 2023 12:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story