जबलपुर: कछपुरा ओवरब्रिज के दोनों ओर शाम होते ही राहगीर हुए परेशान

कछपुरा ओवरब्रिज के दोनों ओर शाम होते ही राहगीर हुए परेशान
  • थम गए पहिए, घंटों तक लगा रहा जाम
  • घंटों तक यहाँ वाहन चालक ठीक से आवागमन नहीं कर पाए और उनके बीच विवाद भी होते रहे।
  • इस दौरान आगे निकलने के प्रयास में कुछ वाहन चालकों के बीच आपसी विवाद भी होते रहे।

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। शहर का ऐसा कोई भी हिस्सा अब शेष नहीं रह गया है जहाँ पर जाम लगने की समस्या सामने न आती हो। ऐसा ही कुछ सोमवार की शाम को भी हुआ जब कछपुरा ओवरब्रिज के दोनों ओर लम्बा जाम लग गया।

इस दौरान घंटों तक यहाँ वाहन चालक ठीक से आवागमन नहीं कर पाए और उनके बीच विवाद भी होते रहे। जानकारों की मानें तो गढ़ा क्षेत्र में एक राजनैतिक दल से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इसी कारण कुछ जगहों का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। जिसके चलते शाम करीब 4:30 बजे के आसपास से रात्रि 9 बजे तक कछपुरा ओवरब्रिज के दोनों ओर चार-पहिया एवं दो-पहिया वाहनों की लम्बी कतार लग गई।

इस दौरान आगे निकलने के प्रयास में कुछ वाहन चालकों के बीच आपसी विवाद भी होते रहे। हालाँकि बाद में ट्रैफिक थाना गढ़ा के अमले ने मौके पर पहुँचकर स्थिति संभाली और तब जाम की समस्या को दूर कर लिया गया।

Created On :   11 Jun 2024 8:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story