ननि कर्मचारी नेता कल्ली तिवारी पर जानलेवा हमला

ननि कर्मचारी नेता कल्ली तिवारी पर जानलेवा हमला
पानदरीबा क्षेत्र की घटना, जाँच में जुटी पुलिस

डिजिटल डेस्क ंजबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पानदरीबा के पास सोमवार की दोपहर नगर निगम के कर्मचारी नेता चंद्रगोपाल उर्फ कल्ली तिवारी पर अज्ञात बाइक सवार ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर घटना की जानकारी लगने पर पुलिस ने जाँच पड़ताल करते हुए हमलावर की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कर्मचारी नेता कल्ली तिवारी दोपहर तीन बजे के करीब खोवा मंडी से मक्रवाहिनी मंदिर होते हुए अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वे पानदरीबा के पास पहुँचे, तभी एक बाइक सवार उनके करीब से निकला और चाकू से हमला कर दिया। हमले में कल्ली की जाँघ में गहरा घाव लग गया, उन्हें गोलबाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि घायल के बयान नहीं हो पाने के कारण हमलावर का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरे की जाँच कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी के प्रयास में जुटी है।

Created On :   27 Nov 2023 5:37 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story