दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप: चौथे दिन रोमांच और उत्साह रहा चरम पर, नेत्रा केयर की शानदार जीत से हुई खेल की शुरुआत

चौथे दिन रोमांच और उत्साह रहा चरम पर, नेत्रा केयर की शानदार जीत से हुई खेल की शुरुआत
प्रतिभागियों ने कहा-यह सिर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि जुनून, ऊर्जा और मनोरंजन का संगम है, आने वाले मुकाबले और भी ज्यादा होंगे रोचक

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। जबलपुर दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट क्रिकेट कप का चौथा दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं रहा। मैदान पर जहां खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। वहीं दर्शकों ने हर पल का जमकर आनंद उठाया। हर मैच में उतार-चढ़ाव, बड़े शॉट्स और शानदार गेंदबाजी ने माहौल की पूरी तरह तरह रोमांचक रोमांचक बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि क्रेडाई अध्यक्ष राजेश जैन 'पिंकी' और सचिव प्रतीक अग्रवाल द्वारा डायस थ्रो से हुई। शुरुआती मैच में इंजीनियर्स इलेवन (PEA) और नेत्रा केयर आमने-सामने रहे, जिसमें नेत्रा केयर ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस दौरान दैनिक भास्कर के सीनियर जनरल मैनेजर मार्केटिंग केसी शर्मा भी मौजूद रहे।


नेत्रा केयर का शानदार प्रदर्शन, 69 पर सिमटी इंजीनियर्स इलेवन

पहला मुकाबला


मुख्य अतिथि क्रेडाई के अध्यक्ष राजेश जैन 'पिंकी' और सचिव प्रतीक अग्रवाल

टॉस जीतकर इंजीनियर्स इलेवन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 69 रन पर ढेर हो गई। हर्षित (16 रन) और विक्रम ठाकुर (15 रन) ने संघर्ष जरूर किया, लेकिन लगातार गिरते विकेट और रन आउट ने टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। नेत्रा केयर की ओर से अंशुल विश्वकर्मा और नकुल रावत ने 2-2 विकेट, नमन सक्सेना ने 1 विकेट लेकर विपक्ष को दबाव में रखा। 70 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेत्रा केयर ने आक्रामक शुरुआत की। अनूप विश्वकर्मा (25 रन, 17 गेंद) ने टीम को मजबूत आधार दिया। अंत में अंशुल विश्वकर्मा (नाबाद 8) और नमन सक्सेना (नाबाद 6) ने टीम को 8.2 ओवर में जीत दिला दी। प्लेयर ऑफ द मैच अंशुल विश्वकर्मा रहे।

मंगलायतन यूनिवर्सिटी का दमदार खेल, 47 रन से हासिल की जीत

दूसरा मुकाबला


खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि श्याम सुहाने एंव ब्रजेश सुहाने

इस सुपर नॉकआउट मुकाबले में मंगलायतन यूनिवर्सिटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमसीएमएम को 47 रन से हराया। मैच से पहले डायरेक्टर ओंटल रियलिटी श्याम सुहाने और ब्रजेश सुहाने ने टॉस कराया। एमसीएमएम ने टॉस जीतकर बॉलिंग का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मंगलायतन यूनिवर्सिटी की टीम ने 10 ओवर में 135/4 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। अनुराग रॉयल ने 49 रन (25 गेंद, 5 छक्के), अभिषेक यादव ने 34 रन बनाए। जवाब में एमसीएमएम की टीम 88/6 रन ही बना सकी। टॉप सिंह (30 रन) शानू (29 रन) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। गेंदबाजी में विक्की यादव और शिवम मिश्रा ने 2-2 विकेट लेकर मैच पर नियंत्रण बनाए रखा। इस जीत के साथ मंगलायतन यूनिवर्सिटी ने सुपर नॉकआउट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी।


जीत के साथ नर्मदा जिलेटिन अगले राउंड में पहुंची

तीसरा मुकाबला


मुख्य अतिथि प्रभु बसूर, संचालक सुपर एजेंसीज एवं संदीप विजन, संचालक होटल विजन महल


दिन के तीसरे मुकाबले में नर्मदा जिलेटिन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्किटेक्ट्स सुपर किंग्स को आसानी से हरा दिया। मैच में नर्मदा जेलाटिन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए आर्किटेक्ट्स सुपर किंग्स की टीम 10 ओवर में 6 विकेट खोकर सिर्फ 76 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अनुराग ने 24 रन और शिवम ने 13 रन का योगदान दिया। 77 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नर्मदा जेलाटिन की टीम ने बेहद सधी हुई बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए निशांत ने शानदार 50 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि विजय ने 14 रन बनाए। इस जीत के साथ नर्मदा जेलेटिन ने न सिर्फ मुकाबला अपने नाम किया, बल्कि अगले दौर में भी जगह पक्की कर ली।


जनपद इलेवन ने एमपीईबी को 7 विकेट से हराया

चौथा मुकाबला

टूर्नामेंट के चौथे दिन का आखिरी मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा, जहां एमपीईबी और जनपद इलेवन आमने-सामने थे। मैच में एमपीईबी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन टीम को शुरुआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम 75 रन पर सिमट गई। एमपीईबी की ओर से अंकित ने 23 रन और विनोद ने 13 रन का योगदान दिया। वहीं जनपद इलेवन की गेंदबाजी शानदार रही। जिसमें तिवारी और पांडे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए 76 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जनपद इलेवन की टीम ने संयमित बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए कृष्णा ने शानदार 33 रन की पारी सोली, जबकि तिवारी ने 19 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ जनपद इलेवन ने मुकाबले पर अपना कब्जा जमाया और शानदार अंदाज में दिन का समापन किया।


आज के मुकाबले

शाम 4:30 बजे

अपोलो हॉस्पिटल्स – मेफेयर नाइट्स

शाम 6:00 बजे

आदि शंकर हॉस्पिटल – एडमिन इलेवन

शाम 7:00 बजे

आईबीएल इलेवन – सीएनडी फार्मा

मैच के एम्पायर| एंड्रयू पॉल, संदीप बर्मन, अशोक सिंह, विजय और अंकित ने निभाई।

मुजफ्फर & गुरमीत रहे कॉमन्टेटर

दर्शकों की जुबानी क्रिकेट का असली मजा

“मैं रोज ग्राउंड आकर मैच देखता हूं, हर दिन नया रोमांच देखने को मिलता है।”

अभिषेक झा, दर्शक

“पहले मैं भी क्रिकेट खेलता था, अब देखने में भी उतना ही मजा आता है।”

रितेश गुप्ता, दर्शक

“यहां आकर ऐसा लगता है कि जैसे बड़े स्टेडियम में मैच देख रहे हों।”

देवांश रायतानी, दर्शक

“टीमें बिना दबाव के खेल रही हैं, यही इस टूर्नामेंट की खास बात है।”

अमित पाठक, दर्शक


Created On :   26 March 2026 1:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story