Jabalpur News: कई बड़े लोकार्पण और भूमि पूजन के साथ चालू हो सकेगा दमोहनाका-मदनमहल फ्लाईओवर

कई बड़े लोकार्पण और भूमि पूजन के साथ चालू हो सकेगा दमोहनाका-मदनमहल फ्लाईओवर
  • केवल एक फ्लाईओवर को हरी झंडी दिखाने नहीं आ सकते केन्द्रीय मंत्री
  • आसपास के 5 से 7 हजार करोड़ के निर्माण कार्यों का भी उसी दिन होगा शिलान्यास

Jabalpur News: दमोह नाका-मदन महल फ्लाईओवर बनकर तैयार है। इसमें ऊपर लाइटिंग के साथ अन्य वर्क भी किया जा चुका है। इस फ्लाईओवर के कम्प्लीट होने पर भी जनता के लिए न खोले जाने को लेकर शहरवासी सवाल उठा रहे हैं। फ्लाईओवर के आरंभ न हो पाने की वजह कुछ अलग है। लोक निर्माण विभाग दमोह नाका-मदन महल फ्लाईओवर के साथ कई और लोकार्पण, शिलान्यास करना चाहता है, इसलिए इसके चालू होने में वक्त लग रहा है।

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी केवल एक फ्लाईओवर को हरी झंडी दिखाने नहीं आ सकते हैं, इसलिए उनसे कई प्रोजेक्ट के श्री गणेश कराने का प्लान बनाया जा रहा है। संभावना है कि जल्द से जल्द यह वर्क किया जाएगा। शहर के अलावा आसपास के 200 किलोमीटर के दायरे में जो भी लोक निर्माण, एनएचएआई से जुड़े वर्क हैं, उनका फ्लाईओवर के साथ वर्क आरंभ हो सकता है। फिलहाल शहरवासी बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं कि यह फ्लाईओवर जल्द चालू हो और नीचे ट्रैफिक जाम की समस्या से कुछ निजात मिल सके।

इनका शिलान्यास और लोकार्पण होगा

 जबलपुर से भोपाल रोड में जंगली हिस्से की सड़क 63 किलोमीटर।

 जबलपुर से रीवा-इलाहाबाद हाईवे पर कटनी का बाईपास चौड़ीकरण।

 जबलपुर से पाटन फोर लेन निर्माण, इसकी लागत 140 करोड़ होगी।

 जबलपुर से दमोह फोरलेन, इसको 1200 करोड़ से बनाया जाना है।

 रिंग रोड का आखिरी हिस्सा 601 करोड़ की लागत से बरेला की ओर।

 अमझर घाटी से डुमना हाईवे अड्डे तक 150 करोड़ से नई रोड।

ऐसे बना है दमोह नाका-मदन महल फ्लाईओवर

 कुल निर्माण लागत 1100 करोड़, लंबाई 7 किलोमीटर।

 इसके लिए फंड केन्द्र ने दिया है, मुआवजा राशि राज्य सरकार ने।

 इसमें पांच हिस्सों में अलग-अलग जगहों पर सड़क उतरी है।

 इसमें बीच के हिस्से में 100 करोड़ से मदन महल केबल स्टे ब्रिज बना।

 नीचे 12 किलोमीटर में 60 करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण।

Created On :   19 July 2025 5:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story