- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- फैक्ट्री कर्मी को घर ले जाकर पेड़...
Jabalpur News: फैक्ट्री कर्मी को घर ले जाकर पेड़ पर चढ़ाया, गिरा तो हाथ-पैर टूटे
- अस्पताल में भर्ती ठेका कर्मी मामले को दबाने में जुटे अफसर
- आयुध निर्माणी जबलपुर में ऑफिस हाउस कीपिंग का काम ठेके पर सौंपा गया है।
- निर्माणी प्रशासन से चर्चा के प्रयास किए गए लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
Jabalpur News: जबलपुर ऑर्डनेंस फैक्ट्री में ठेका कर्मी से नियमों को ताक पर रखकर कार्य कराने का मामला सामने आया है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब पेड़ पर कटहल तोड़ने के लिए चढ़ाया गया कर्मचारी नीचे गिरा और घायल हो गया। इसके बाद एम्बुलेंस जैसी रफ्तार से अधिकारी मामले को दबाने में जुट गए। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आयुध निर्माणी जबलपुर में ऑफिस हाउस कीपिंग का काम ठेके पर सौंपा गया है। ठेका श्रमिक आलोक राठौर को दफ्तर के काम से हटाकर निर्माणी के एक अधिकारी अपने आवास ले गए। उसे बंगले में लगे कटहल को तोड़ने का काम टिका दिया गया। सूत्रों का कहना है कि ठेका कर्मी ने इसके लिए मना किया, लेकिन साहब ने तेवर दिखाए।
इसके बाद कर्मचारी पेड़ पर चढ़ा और चंद मिनट बाद ही धड़ाम से नीचे आ गिरा। बंगले में काम कर रहे कुछ कर्मी दौड़कर उसके पास पहुंचे, देखा तो कर्मचारी को गंभीर चोटें आ गई थीं। इसके बाद एंबुलेंस को सूचना दी गई। घायल कर्मचारी को पहले निर्माणी के अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
सूत्रों का कहना है कि उसके पैरों में फ्रैक्चर आया है, वहीं कुछ अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। इधर निर्माणी प्रशासन से चर्चा के प्रयास किए गए लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
Created On :   17 May 2025 6:16 PM IST