- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- सिटी के कई क्षेत्रों में ट्रिपिंग...
Jabalpur News: सिटी के कई क्षेत्रों में ट्रिपिंग भीषण गर्मी में उबल रहे लोग

- शिकायतें भी नहीं सुनी जा रहीं, परेशान हो रहे उपभोक्ता
- जबलपुर में 40 डिग्री से अधिक पारा पहुंचने के बाद अब बिजली की आंख-मिचौली परेशान कर रही है।
- बिजली अधिकारियों का कहना है कि दोनों जगह की समस्या को हल कर लिया गया है।
Jabalpur News: सिटी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की ट्रिपिंग की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। भीषण गर्मी में लोग उबल रहे हैं और लोगों की सुनवाई भी नहीं हो रही है। कई क्षेत्रों में तो घंटों तक बिजली बंद हो रही है। बिजली क्यों बंद हो रही, इसकी जानकारी भी नहीं मिल रही है।
जबलपुर में 40 डिग्री से अधिक पारा पहुंचने के बाद अब बिजली की आंख-मिचौली परेशान कर रही है। रोज अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली बंद हाे रही है। इसकी जानकारी भी लोगों को नहीं दी जा रही है। पिछले दो दिन तक भीमनगर, आदर्श नगर, रामपुर, पटेल मोहल्ला, बजरिया, पंचशील नगर, रांझी, अधारताल, जानकी नगर, अमखेरा, करमेता, प्रोफेसर कॉलोनी, बजरंग नगर, रैगवां आदि क्षेत्रों में बिजली बंद होने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं।
पाॅवर ट्रांसफाॅर्मर ने बढ़ाई परेशानी | बताया जाता है कि भीम नगर पाॅवर ट्रांसफाॅर्मर में खराबी के कारण ग्वारीघाट रोड क्षेत्र एवं माढ़ोताल में सबस्टेशन के एबी स्विच के मेल-फीमेल काॅन्टेक्ट खराब होने के चलते यह परेशानी हुई। हालांकि बिजली अधिकारियों का कहना है कि दोनों जगह की समस्या को हल कर लिया गया है।
लो वोल्टेज की समस्या
शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लो वोल्टेज के कारण कूलर, पंखे सही ढंग से चल नहीं रहे हैं। इसकी शिकायत भी लोगों द्वारा की जा रही हैं, लेकिन कहीं पर सुनवाई नहीं हाे रही है।
ग्वारीघाट क्षेत्र में कुछ जगहों पर मंगलवार और बुधवार को समस्या हुई थी। समस्या का निराकरण कर लिया गया है।
- संजय अराेरा, एसई, सिटी सर्किल
Created On :   13 Jun 2025 4:50 PM IST