- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- ये कैसा विकास, कहीं दो फीट तो कहीं...
Jabalpur News: ये कैसा विकास, कहीं दो फीट तो कहीं रैम्प तक ही लगा दिए पेवर ब्लॉक, जिम्मेदार मौन

- नेपियर टाउन के कबीर मार्ग पर पेवर ब्लॉक लगाने में ताक पर रख दिए नियम-कायदे
- लोग अपने घर के सामने स्वयं के खर्च पर उपयोग के अनुसार रैम्प तैयार करते हैं।
Jabalpur News: नगर निगम के विकास कार्य किस तरीके से होंगे इसके लिए सरकार ने नियम-कायदे तय किए हैं, लेकिन नगर निगम ने नेपियर टाउन के कबीर मार्ग पर पेवर ब्लॉक लगाने में नियम-कायदे ताक पर रख दिए हैं। यहां पर सड़क के किनारे कहीं पर दो फीट तो कहीं पर रैम्प तक पेवर ब्लॉक लगा दिए गए हैं।
क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि नेपियर टाउन में कबीर मार्ग पर सड़क के किनारे फुटपाथ पर चार-चार फीट चौड़ी पेवर ब्लॉक लगाने का काम स्वीकृत किया गया है। यहां पर हाल ही में पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू किया गया है। हालात यह है कि कुछ जगह पर दो फीट तो कहीं पर तीन फीट चौड़ी पेवर ब्लॉक लगाई गई है। कुछ लोगों के रैम्प तक पेवर ब्लॉक लगा दी गई है।
काम में एकरूपता नहीं
नेपियर टाउन में चल रहे पेवर ब्लॉक के काम में एकरूपता नजर नहीं आ रही है, जबकि किसी भी क्षेत्र में उपलब्ध जगह के अनुसार प्लान तैयार किया जाता है। उसके अनुसार ही काम किया जाता है।
रैम्प पर नहीं लगा सकते पेवर ब्लॉक
लोग अपने घर के सामने स्वयं के खर्च पर उपयोग के अनुसार रैम्प तैयार करते हैं। रैम्प पूरी तरह से निजी संपत्ति होती है। किसी भी व्यक्ति के रैम्प पर नगर निगम द्वारा पेवर ब्लॉक नहीं लगाया जा सकता है। इसके बाद भी नेपियर टाउन में कई लोगों के घरों के रैम्प पर पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे है।
इंजीनियर नहीं करते मॉनिटरिंग
नगर निगम के विकास कार्यों की इंजीनियर मॉनिटरिंग नहीं करते हैं। इसका उदाहरण नेपियर टाउन के कबीर मार्ग पर चल रहा पेवर ब्लॉक लगाने का काम है। इसकी वजह से ठेकेदारों को मनमाने तरीके से काम करने की छूट मिल जाती है।
नेपियर टाउन क्षेत्र में चल रहे पेवर ब्लॉक के काम का उस क्षेत्र के इंजीनियर से निरीक्षण कराया जाएगा। इसके उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कमलेश श्रीवास्तव, प्रभारी अधीक्षण यंत्री ननि
Created On :   20 May 2025 6:21 PM IST