Jabalpur News: पाइप लाइन सुधारने सड़क पर खोदा भारी भरकम गड्ढा और मिट्टी डालकर गायब हो गए

पाइप लाइन सुधारने सड़क पर खोदा भारी भरकम गड्ढा और मिट्टी डालकर गायब हो गए
  • लापरवाही: सगड़ा और रांझी में सड़क का नहीं किया रेस्टोरेशन, बारिश में फंसेंगे वाहन
  • सगड़ा और रांझी में पाइप लाइन सुधार के लिए गड्ढा खोदा गया था।
  • नागरिकों का कहना है कि रांझी और सगड़ा से तिलवारा रोड पर दिन-भर हैवी ट्रैफिक रहता है।

Jabalpur News: नगर निगम ने पाइप लाइन सुधार के लिए सगड़ा और रांझी में गड्ढा खोदा, इसके बाद गड्ढे में मिट्टी भर दी गई। काम पूरा होने के बाद भी गड्ढे का रेस्टोरेशन नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि बारिश में यहां पर भारी वाहन फंसेंगे, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि रांझी और सगड़ा से तिलवारा रोड पर दिन-भर हैवी ट्रैफिक रहता है।

यहां से भारी वाहनों के अलावा बड़ी संख्या में कार और दो-पहिया वाहन निकलते हैं। दोनों जगह एक सप्ताह पहले पाइप लाइन फूटी थी। इसके बाद सुधार कार्य के बाद मिट्टी डाल दी गई है। नागरिकों का कहना है कि शहर में जल्द ही मानसून सक्रिय होने वाला है। बारिश होते ही मिट्टी दबना शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही भारी वाहनों के चके गड्ढे में फसेंगे। इससे बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। नागरिकों का कहना है कि बारिश के पहले सड़क का रेस्टोरेशन कराया जाना चाहिए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना नहीं हो सके।

सड़क का जल्द रेस्टोरेशन कराने का नियम- क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि नियमों के अनुसार पाइप लाइन सुधार के बाद जल्द ही सड़क का रेस्टोरेशन कराने का नियम है। सड़क का रेस्टोरेशन नहीं कराया गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सगड़ा और रांझी में पाइप लाइन सुधार के लिए गड्ढा खोदा गया था। फिलहाल गड्ढे में मिट्टी डाली गई है, मिट्टी सेट होने के बाद सड़क का रेस्टोरेशन कराया जाएगा।

- कमलेश श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता, नगर निगम

सुरक्षा के लिए चेतावनी का बोर्ड भी नहीं लगाया

सगड़ा और रांझी में लापरवाही का आलम यह है कि नगर निगम ने यहां पर सुरक्षा के लिए चेतावनी का बोर्ड तक नहीं लगाया है। ऐसे में यहां पर दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि यहां पर चेतावनी का बोर्ड भी नहीं लगाया है। इससे रोजाना वाहन चालक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।

नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

नगर निगम का जल विभाग आए दिन पाइप लाइन सुधार के लिए सड़क पर गड्ढे करता है, लेकिन गड्ढों का रेस्टोरेशन नहीं किया जाता है। जल विभाग के अधिकारी यह कहकर बचने का प्रयास करते हैं कि सड़क रेस्टोरेशन का काम पीडब्ल्यूडी विभाग का है। दोनों विभागों में समन्वय नहीं होने का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

Created On :   9 Jun 2025 5:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story