- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- दो दिन रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का...
जबलपुर: दो दिन रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, फिर पारा कुछ नीचे आएगा

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। शहर में सर्दी का असर दिन के वक्त गायब सा है। दिन में बादलों के बीच धूप में हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है। एक्सपर्ट के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) का जबलपुर सहित पूर्वी मध्यप्रदेश में दो दिनों तक असर देखने को मिलेगा।
20 फरवरी को चंबल एरिया में हल्की बारिश होने का अनुमान है, जबकि कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। इससे पहले शहरों में हल्की गर्मी का असर है।
रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री पर पहुँच गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।
दो दिनों तक तापमान बढ़ेगा तो उसके बाद दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट आयेगी और सुबह और रात के वक्त सर्दी का अहसास बढ़ेगा। शहर के आसपास अभी उत्तर-पश्चिमी हवाएँ सक्रिय हैं। अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
Created On :   19 Feb 2024 6:27 PM IST















