- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- जलगांव
- /
- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के...
Jalgaon News: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के काफिले में घुसकर आत्मदाह की कोशिश, युवक गिरफ्तार

- फडणवीस के काफिले में घुसकर आत्मदाह की कोशिश
- युवक गिरफ्तार
Jalgaon News. जलगांव जिले में वक्त हड़कंप मचा जब आकाशवाणी चौक पर शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के काफिले में घुसकर युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आत्मदाह की कोशिश करने वाले व्यक्ति की पहचान संजय वराडे के रुप में की गई है। जलगांव पुलिस संजय वराडे से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का जलगांव में दौरा था।
मुख्यमंत्री का काफिला जैसे ही आकाशवाणी चौक इलाके में पहुंचा, तो संजय अचानक काफिले में घुसा। संजय ने खुदपर केरोसिन डालकर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस के समय पर हस्तक्षेप करने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि संजय वराडे ठेकेदार है और उसे उसके काम का पैसा नहीं मिला था, इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Created On :   20 Jun 2025 8:38 PM IST