सावित्रीबाई फुले पर टिप्पणी करने वाली वेबसाइट पर होगी कार्रवाई- एकनाथ शिंदे

सावित्रीबाई फुले पर टिप्पणी करने वाली वेबसाइट पर होगी कार्रवाई- एकनाथ शिंदे
  • महापुरुषों पर लेख लिखने से पहले बरतें सावधानी
  • राकांपा कार्यकर्ता पुलिस आयुक्त से मिले
  • सावित्रीबाई फुले पर टिप्पणी करने वाली वेबसाइट पर होगी कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। क्रांति ज्योती सावित्रीबाई फुले पर टिप्पणी करने वाली वेबसाइट ‘इंडिक टेल्स' पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। दरअसल ‘इंडिक टेल्स' नाम की वेबसाइट ने सावित्रीबाई फुले पर कई लिखित टिप्पणियां की थीं, जिसका राज्यभर में काफी विरोध हो रहा था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने इस वेबसाइट की शिकायत मुंबई पुलिस आयुक्त से की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को इस मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

महापुरुषों पर लेख लिखने से पहले बरतें सावधानी

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महापुरुषों के ऊपर लेख लिखने से पहले काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है, ताकि किसी भी तरह से किसी भी महापुरुष का अपमान लेख के जरिए नहीं हो। शिंदे ने कहा कि ‘इंडिक टेल्स' ने बगैर जांच पड़ताल के लेखों को संपादित किया था, जिस पर कई सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ राजनीतिक पार्टियों ने सवाल उठाए थे।

राकांपा कार्यकर्ता पुलिस आयुक्त से मिले

इस लेख का विरोध करते हुए बुधवार को राकांपा नेताओं-अजित पवार, छगन भुजबल और प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर से मुलाकात की थी और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान राकांपा और अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद के कार्यकर्ताओं ने पुलिस आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस आयुक्त से मिलने के बाद छगन भुजबल ने कहा कि सावित्रीबाई फुले की बदनामी करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए और उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। भुजबल ने कहा कि अगर पुलिस ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की, तो उनकी पार्टी राज्य भर में बड़ा आंदोलन करेगी।

Created On :   31 May 2023 3:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story