लोकसभा चुनाव: भाजपा-शिंदे गुट के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत, भाजपा ने बनाई घोषणा पत्र समिति

भाजपा-शिंदे गुट के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत, भाजपा ने बनाई घोषणा पत्र समिति
  • भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाई घोषणा पत्र समिति
  • स्टार प्रचारकों की सूची में अन्य दलों के विभिन्न व्यक्तियों के नाम प्रकाशित
  • भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति बनाई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. शरद खेमे ने भाजपा और एकनाथ शिंदे गुट द्वारा जन प्रतिनिधित्व कानून और आदर्श आचार संहिता के घोर उल्लंघन को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि दोनों पार्टियों ने अपनी स्टार प्रचारकों की सूची में अन्य दलों के विभिन्न व्यक्तियों के नाम प्रकाशित किए हैं, जो जन प्रतिनिधित्व कानून की धारा 77 का उल्लंघन है। शरद खेमे ने कहा है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री जैसे उच्च सार्वजनिक पद संभालने वाले व्यक्तियों के नाम प्रकाशित किए है।

यह न केवल जन प्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन है बल्कि आचार संहिता का भी उल्लंघन है। क्योंकि केंद्र या राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी के प्रतिनिधियों को चुनाव प्रचार के उद्देश्य से अपने आधिकारिक पदों का उपयोग करने से स्पष्ट रूप से प्रतिबंधित किया गया है। शरद खेमे ने ट्वीट में लिखा, हमें उम्मीद है कि देश का चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की पवित्रता की रक्षा के हित में सख्त कार्रवाई करेगा।

स्टार प्रचारकों की सूची में दूसरी पार्टी के नेताओं के नाम शामिल करने पर शिवसेना (शिंदे) और भाजपा के खिलाफ शिकायत

दूसरी पार्टियों के नेताओं का नाम अपने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल करने को लेकर राकांपा शरदचंद्र पवार ने चुनाव आयोग से भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना के खिलाफ शिकायत की है। दरअसल शिंदे गुट के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी और रामदास आठवले के साथ राज्य के उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार का नाम है। इसके अलावा प्रचारकों की जो सूची जारी हुई है उनमें नेता जो संवैधानिक पद संभाल रहे हैं जैसे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री आदि वह लिखा हुआ है। राकांपा शरदचंद्र पवार ने इसे भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया है। इसी तरह भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची में सहयोगी दलों के नेताओं एकनाथ शिंदे और अजित पवार का नाम शामिल है। राकांपा शरदचंद्र पवार ने चुनाव आयोग को भेजे गए शिकायती पत्र में लिखा है कि यह जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 77(1) का उल्लंघन है। नियमों के मुताबिक जो व्यक्ति पार्टी का सदस्य नहीं है उसे पार्टी का नेता नहीं बताया जा सकता। राकांपा शरदचंद्र पवार ने मांग की है कि दोनों पार्टियों को दूसरी पार्टियों के नेताओं को नाम अपनी स्टार प्रचारकों की सूची से हटाने के निर्देश दिए जाएं। साथ ही स्टार प्रचारकों के नाम के आगे उनके द्वारा संभाले जाने वाले संवैधानिक पद का भी जिक्र नहीं होना चाहिए।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाई घोषणा पत्र समिति

उधर भाजपा मे शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बनाई गई घोषणा पत्र समिति में महाराष्ट्र सहित अलग-अलग राज्यों से 27 सदस्यों को शामिल किया गया है। महाराष्ट्र से पीयूष गोयल को सह संयोजक बनाया गया है, जबकि महासचिव विनोद तावडे इसके सदस्य है। निर्मला सीतारमण को संयोजक बनाया गया है। इस सूची में कई ऐसे नेताओं के नाम शामिल है जो हाल ही में दूसरी पार्टियों से भाजपा में शामिल हुए है। इसमें कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को शामिल किया गया है।

Created On :   31 March 2024 11:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story