बड़ा विरोध प्रदर्शन: केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में तेज होगा संग्राम, सोरेन पर भी रैली की तैयारी

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में तेज होगा संग्राम, सोरेन पर भी रैली की तैयारी
  • सोरेन की गिरफ्तारी पर भी रैली की है तैयारी
  • विरोध में संग्राम तेज होगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली की सड़कों पर सियासी संग्राम और तेज होगा। आगामी 31 मार्च को इंडिया गठबंधन की रैली के बाद इसकी तीव्रता बढने वाली है। आम आदमी पार्टी के एक नेता ने बताया कि यह आंदोलन तब तक चलेगा,जब तक केजरीवाल ईडी की गिरफ्त से बाहर नहीं आ जाते। 31 मार्च को इंडिया गठबंधन ने राजधानी के रामलीला मैदान में रैली आयोजित कर रही है। रैली में इंडिया गटबंधन का ही बैनर लगेगा, लेकिन नेतृत्व आम आदमी पार्टी का होगा।

इसमें इंडिया गठबंधन के सभी दलों के प्रमुख नेताओं जैसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता एवं मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (पवार) के अध्यक्ष शरद पवार, शिवसेना के उद्धव ठाकरे और तृणमुल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन शामिल होंगे।

इस रैली का स्लोगन ‘तानाशाही हटाओ लोकतंत्र बचाओ’ होगा। बताया जाता है कि इस रैली में प्रत्येक राज्य से सभी दलों के नेता व कार्यकर्त्ता शामिल होंगे। उधर, दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस भी शिद्दत से जुटी हुई है। रैली की तैयारी के लिए दो दिन पहले ही कांग्रेस नेताओं ने एक बैठक भी की थी।

इस रैली के बाद कांग्रेस भी पार्टी के खातों को फ्रीज करने और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के मुद्दे पर महारैली करने की तैयारी है।


Created On :   29 March 2024 2:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story