चुनौती: आदित्य ठाकरे में हिम्मत है तो मेरे सामने कल्याण से लड़ें चुनाव- श्रीकांत शिंदे

आदित्य ठाकरे में हिम्मत है तो मेरे सामने कल्याण से लड़ें चुनाव- श्रीकांत शिंदे
  • उद्धव ठाकरे के विधायक पुत्र आदित्य ठाकरे चुनाव लड़ने को लेकर आमने-सामने
  • आदित्य के इस बयान का जवाब श्रीकांत शिंदे ने दिया

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सांसद पुत्र श्रीकांत शिंदे और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के विधायक पुत्र आदित्य ठाकरे चुनाव लड़ने को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। कुछ दिनों पहले आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर शिंदे में हिम्मत है तो वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर वर्ली से उनके सामने चुनाव लड़कर दिखाएं। आदित्य के इस बयान का जवाब श्रीकांत शिंदे ने अब दिया है। श्रीकांत ने कहा कि मेरे पिता को चुनौती देने से पहले मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि अगर उनमें हिम्मत है तो आदित्य मेरे सामने कल्याण-डोंबिवली लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं।

श्रीकांत ने कहा कि चुनाव में पता लग जाएगा कि किसमें कितना दम है। गौरतलब है कि आदित्य ठाकरे ने कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री को सीधी चुनौती देते हुए कहा था कि चुनाव से डरने वाले मुख्यमंत्री शिंदे में हिम्मत है तो वो वर्ली से चुनाव मैदान में उनके सामने उतरकर दिखाएं। आदित्य ने ये भी कहा था कि नहीं तो मैं उनके सामने ठाणे से भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं।

Created On :   6 Oct 2023 4:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story