- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- म्हात्रे ने कहा - भिवंडी - दिवा...
New Delhi News: म्हात्रे ने कहा - भिवंडी - दिवा मेमू लोकल ट्रेन सेवा जल्द हो शुरू, रेलमंत्री को मांग पत्र
- रेलमंत्री से मुलाकात कर सौंपा मांग पत्र
- भिवंडी - दिवा मेमू लोकल ट्रेन सेवा जल्द शुरू करने की मांग
New Delhi News. एनसीपी (शरद) सांसद बाल्या मामा सुरेश म्हात्रे ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर भिवंडी-दिवा मेमू लोकल ट्रेन सेवा जल्द शुरू करने की मांग की है। सुरेश म्हात्रे ने रेल मंत्री को बताया कि भिवंडी देश का एक प्रमुख टेक्सटाइल और वेअरहाउसिंग हब है, जहां से प्रतिदिन हजारों श्रमिक, विद्यार्थी और व्यापारी वर्ग आवागमन करता है। इसके बावजूद, भिवंडी से दिवा स्टेशन के लिए चलने वाली मेमू लोकल सेवाएं अत्यंत सीमित हैं और वर्तमान सेवा इस क्षेत्र की बढ़ती जनसंख्या और आवश्यकताओं की पूर्ति में असमर्थ सिद्ध हो रही है। ऐसे में भिवंडी-दिवा मेमू लोकल ट्रेन सेवा जल्द शुरू करने की आवश्यकता है।
एनसीपी (शरद) सांसद ने वैष्णव को बताया कि वर्तमान में भिवंडी-दिवा मार्ग पर प्रतिदिन 8 मेमू लोकल गाड़ियां चलाई जा रही हैं और शनिवार व रविवार को इनकी संख्या घटकर मात्र 6 रह जाती है। एक लोकल ट्रेन की औसत वहन क्षमता लगभग एक हजार यात्रियों की है, जबकि वास्तव में प्रति ट्रेन 2 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। इससे न केवल अत्यधिक भीड़भाड़ होती है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। म्हात्रे ने रेलमंत्री को यह भी बताया कि डोंबिवली-कोपर सेक्शन से सुबह 5.40 बजे के बाद अगली ट्रेन 10 बजे है।
Created On :   8 Aug 2025 8:46 PM IST