- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- उजनी समेत प्रदेश के 11 जलाशय हुए...
Mumbai News: उजनी समेत प्रदेश के 11 जलाशय हुए लबालब, 75.71 प्रतिशत जलभंडारण

- राज्य के जलाशयों में 75.71 प्रतिशत जलभंडारण
- विभागवार जलाशयों की स्थिति
- 11 जलाशय हुए लबालब
Mumbai News. मानसून आगमन के लगभग ढाई महीने के बाद अब प्रदेश भर के जलाशयों में 75.71 प्रतिशत जलभंडारण हुआ है। सोलापुर के उजनी समेत 11 जलाशय लबालब भर गए हैं। यानी इन जलाशयों में 100 प्रतिशत पानी उपलब्ध है। जबकि छत्रपति संभाजीनगर के जायकवाडी जलाशय में 92.18 प्रतिशत जलसंचय है। राज्य के छोटे, मध्यम और बड़े मिलाकर 2 हजा 997 जलाशयों में 30689.02 दस लाख घन मीटर (टीएमसी) पानी है। यानी जलाशयों में कुल 75.71 प्रतिशत जलसंचय है। जबकि पिछले साल 67.89 प्रतिशत पानी उपलब्ध था। पिछले साल की तुलना में अभी 7.82 प्रतिशत ज्यादा पानी है। शनिवार को राज्य के जलसंसाधन विभाग से यह जानकारी मिली। इसके अनुसार कोंकण विभाग के 173 जलाशयों में बीते वर्ष के 88.29 प्रतिशत की तुलना में अभी 87.65 प्रतिशत पानी उपलब्ध है। पुणे विभाग के 720 जलाशयों में 84.49 प्रतिशत पानी उपलब्ध है। जबकि गत वर्ष पुणे विभाग के जलाशयों में 83.57 प्रतिशत पानी था। नागपुर विभाग के 383 जलाशयों में 65.72 प्रतिशत पानी है। जबकि पिछले साल नाशिक विभाग के जलाशयों में 75.74 प्रतिशत जलभंडारण था। अमरावती विभाग के 264 जलाशयों में 71.39 प्रतिशत पानी है। जबकि पिछले साल अमरावती विभाग के जलाशयों में 62.52 प्रतिशत पानी उपलब्ध था। छत्रपति संभाजीनगर के 920 जलाशयों में 65.48 प्रतिशत पानी है। जबकि बीते साल छत्रपति संभाजीनगर के जलाशयों में 27.33 प्रतिशत पानी उपलब्ध था। नाशिक विभाग के 537 जलाशयों में 68.83 प्रतिशत पानी है। जबकि गत वर्ष नाशिक विभाग के जलाशयों में 61.89 प्रतिशत जलभंडारण था।
विभागवार जलाशयों की स्थिति
विभाग वर्तमान पिछले साल
कोंकण 87.65 प्रतिशत 88.29 प्रतिशत
पुणे 84.49 प्रतिशत 83.57 प्रतिशत
नागपुर 65.72 प्रतिशत 75.74 प्रतिशत
अमरावती 71.39 प्रतिशत 62.52 प्रतिशत
छत्रपति संभाजीनगर 65.48 प्रतिशत 27.33 प्रतिशत नाशिक 68.83 प्रतिशत 61.89 प्रतिशत
100 प्रतिशत भरे जलाशय
सोलापुर - उजनी
पुणे - ठोकरवाडी टाटा
गडचिरोली - दिना
नांदेड़ - हिरडपुरी, मुदगल, राजाठाकली
लातूर- भुसानी
नाशिक- भाम, तिसगाव, वाघाड
कोल्हापुर- राधानगरी
Created On :   16 Aug 2025 10:11 PM IST