- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- अगले पांच सालों तक जारी रहेगी...
Mumbai News: अगले पांच सालों तक जारी रहेगी लाड़ली बहन योजना - फडणवीस

- 2029 से लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण
- पिछले वर्ष 25 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य पूरा किया
Mumbai News मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री मेरी लाड़ली बहन योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को प्रति महीने 1500 रुपए दिए जाते हैं। महिलाओं को महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए अगले पांच सालों तक लाड़ली बहन योजना निरंतर जारी रहेगी।
शनिवार को मुख्यमंत्री ने मुलुंड स्थित महाकवि कालिदास नाट्यगृह में आयोजित रक्षाबंधन उत्सव में हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रदेश के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार, भाजपा विधायक मिहिर कोटेचा और विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2029 से लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू हो जाएगी। अभी तक महिलाओं के लिए कानून पुरुष सांसद और विधायक बनाते हैं। लेकिन पुरुषों में एक भाव होता था कि हम महिलाओं के लिए कानून बना रहे हैं। पर अब महिलाओं के लिए कानून और योजना महिलाएं ही लोकसभा और विधानसभा में बनाएंगी। इससे विकास की यात्रा बहुत गति से आगे जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी के बिना राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य में बचत समूहों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 10 जिलों में ‘बचत समूह मॉल’ बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ समेत कई योजनाएं शुरू की हैं। मुद्रा योजना के लाभार्थियों में 60 प्रतिशत महिलाएं हैं। लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र में पिछले वर्ष 25 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य पूरा किया गया है। इस साल भी 25 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य है। राज्य में कुल 1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने की योजना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सरकार ने लड़कियों के लिए उच्च शिक्षा पूरी तरह नि:शुल्क कर दिया है। इससे लड़कियां केजी से पीजी तक नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त कर सकती हैं। इससे लड़कियों की शिक्षा में बड़ी प्रगति कर रही है। विश्वविद्यालयों में ‘गोल्ड मेडल’ पाने वाली लड़कियों की बढ़ती संख्या है। महिलाओं की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता है।
Created On :   9 Aug 2025 8:11 PM IST