Mumbai News: वायरल ऑडियो पर कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को घेरा- हिम्मत है तो सामने से वार करो

वायरल ऑडियो पर कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को घेरा- हिम्मत है तो सामने से वार करो
  • कांग्रेस नेताओं को फोड़ो, पार्टी ‘खाली’ करो: बावनकुले
  • हिम्मत है तो सामने से वार करो: चेन्निथला

Mumbai News. महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के सोशल मीडिया पर वायरल कथित वीडियो को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है। ऑडियो में बावनकुले पार्टी कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं कि कांग्रेस नेताओं को तोड़ो और पार्टी को ‘खाली’ कर दो। इस पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा कि भाजपा कांग्रेसमय होती जा रही है। यदि पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं से इस तरह की बात करता है तो यह राष्ट्रीय राजनीति के लिए शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं में हिम्मत है तो आमने-सामने की लड़ाई लड़नी चाहिए। पीठ पीछे इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए। अपने बयान पर सफाई देते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बावनकुले ने कहा कि हमें किसी भी पार्टी को तोड़ने की जरूरत नहीं है। क्योंकि राज्य की महायुति सरकार के पास पूर्ण बहुमत है।

चेन्निथला ने कहा कि जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोर्चा संभाला है, तभी से उनकी पार्टी कांग्रेसमय होती जा रही है। भाजपा में अब कांग्रेस नेताओं का बोलबाला है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए कई नेता मोदी सरकार में मंत्री बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है जो तोड़-फोड़ की राजनीति करती है।

क्या कहा था बावनकुले ने?

सोशल मीडिया पर बावनकुले के भाषण की एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी। इसमें वह कह रहे हैं कि संग्राम थोपटे जैसे लोगों को पार्टी में लाओ और कांग्रेस को खाली कर दो। जितना आप कांग्रेस को खाली करेंगे, उतना ही आपको राजनीतिक फायदा होगा। कांग्रेस में कुछ नहीं बचा है। न तो कोई शरद पवार की पार्टी में जा रहा है और न ही उद्धव ठाकरे की पार्टी में। सिर्फ राज्य में हमारी ही पार्टी है जो कांग्रेस के नेताओं को संभाल सकती है।

Created On :   6 May 2025 6:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story