Mumbai News: मंत्रियों के लिए आईपैड खरीदने पर खर्च होंगे 1 करोड़ 6 लाख रुपए

मंत्रियों के लिए आईपैड खरीदने पर खर्च होंगे 1 करोड़ 6 लाख रुपए
  • अब राज्य में जल्द होगी ई-कैबिनेट
  • मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्री आईपैड के साथ नजर आएंगे

Mumbai News राज्य मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रियों और अधिकारियों के लिए ई-कैबिनेट की बैठक हेतु 50 आईपैड खरीदने पर 1 करोड़ 6 लाख 57 हजार 583 रुपए खर्च होंगे। राज्य सरकार ने ई-कैबिनेट प्रणाली लागू करने के लिए एप्पल ब्रांड का आईपैड आपूर्ति करने को ठेकेदार कंपनी रेडियस सिस्टिम को आदेश दिए हैं। इससे इस कंपनी को अगले एक सप्ताह में आईपैड उपलब्ध करना होगा।

राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। इसके मुताबिक आईपैड के साथ मैजिक कीबोर्ड, एप्पल पेंसिल, एप्पल कवर, एडाप्टर और केबल खरीदे जाएंगे। प्रति आईपैड और उसके साथ अन्य वस्तुओं की खरीदी के लिए 2 लाख 13 हजार 151 खर्च होंगे। इस आईपैड के कवर पर ‘अशोक स्तंभ, सत्यमेव जयते’ के लोगो सहित ‘महाराष्ट्र शासन’ इस शब्द का एम्बॉसिंग करना होगा। इससे पहले सरकार ने 9 अप्रैल 2024 को आईपैड खरीदने के लिए ई-टेंडर जारी किया था। लेकिन तकनीकी टेंडर छानबीन में एक भी ठेकेदार पात्र नहीं हुआ।

इस कारण 15 दिनों के बाद 13 मई 2025 को दोबारा टेंडर जारी किया गया। इसके बाद अब सरकार ने आईपैड खरीदने के लिए ठेकेदार को नियुक्त किया है। इसके पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 2 जनवरी 2025 को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में ई-कैबिनेट प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए थे।

Created On :   4 Jun 2025 7:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story