- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा...
Mumbai News: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा - महायुति एक साथ लड़ेगी स्थानीय निकाय चुनाव

- फडणवीस बोले- एक-दो निकायों में अलग हो सकता है फैसला
- महायुति एक साथ लड़ेगी स्थानीय निकाय चुनाव- मुख्यमंत्री
Mumbai News. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ महायुति स्थानीय निकाय चुनाव एक साथ लड़ेगी। अहिल्यानगर में पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा कि एक-दो स्थानीय निकायों में अलग चुनाव लड़ने के बारे में फैसला हो सकता है। लेकिन नीतिगत रूप से महायुति एकजुट होकर ही स्थानीय निकायों का चुनाव लड़ेगी। फडणवीस ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने चार महीने में स्थानीय निकायों का चुनाव कराने के बारे में आदेश दिया है। हम लोग सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का दिल से स्वागत करते हैं। महाराष्ट्र सरकार की ओर से राज्य चुनाव आयोग से निकाय चुनावों की तैयारी करने के लिए आग्रह किया जाएगा। महाराष्ट्र में साल 2024 के लोकसभा चुनाव और साल 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद स्थानीय निकाय चुनाव में तीसरा मौका होगा, जब भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति में शिवसेना (शिंदे) और राकांपा (अजित) के अलावा छोटे घटक दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे।
Created On :   6 May 2025 7:54 PM IST