Mumbai News: इन खंडपीठ के लिए 2 हजार 228 पदों का सृजन, मुंबई सहित नागपुर और औरंगाबाद अदालत के लिए उपलब्ध हो सकेंगे कर्मी

इन खंडपीठ के लिए 2 हजार 228 पदों का सृजन, मुंबई सहित नागपुर और औरंगाबाद अदालत के लिए उपलब्ध हो सकेंगे कर्मी
  • खंडपीठ के लिए 2 हजार 228 पदों का सृजन
  • मुंबई उच्च न्यायालय, नागपुर और औरंगाबाद अदालत के लिए फैसला
  • अदालतों के लिए उपलब्ध हो सकेंगे कर्मी

Mumbai News. बाम्बे हाईकोर्ट, मुंबई उच्च न्यायालय की नागपुर और औरंगाबाद खंडपीठ के लिए नए 2 हजार 228 पदों के सृजन को राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है। 2 हजार 228 पदों में से 1 हजार 717 पद प्रशासनिक कामकाज से संबंधित हैं। बाम्बे हाईकोर्ट की मूल शाखा में 562, अपील शाखा में 779, औरंगाबाद खंडपीठ में 591 और नागपुर खंडपीठ के लिए 296 पदों का सृजन किया जाएगा। इससे बाम्बे हाईकोर्ट की मुंबई मूल शाखा व अपील शाखा और औरंगाबाद और नागपुर खंडपीठ के लिए समूह- ए से समूह- डी संवर्ग के अतिरिक्त पदों पर भर्ती हो सकेगी। मंत्रिमंडल ने इन पदों के सृजन के साथ ही वेतन अनुदान और संबंधित खर्च के प्रावधान को भी मंजूरी दी है। इससे न्यायालयीन कामकाज में गति मिल सकेगी। साथ ही अदालत के कामकाज में सूचना व प्रौद्योगिकी (आईटी) और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का ज्यादा इस्तेमाल हो सकेगा।

Created On :   14 Oct 2025 9:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story