- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- महायुति की सत्ता में आने के बाद...
Mumbai News: महायुति की सत्ता में आने के बाद मुंबई मनपा प्रशासन में जेन जेड को इंटर्नशिप

- मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने की घोषणा
- मनपा प्रशासन में जेन जेड को इंटर्नशिप
- दो-दो युवा इंटर्नशिप के लिए नियुक्त किए जाएंगे
Mumbai News. मुंबई मनपा चुनाव में महायुति की सत्ता में आने के बाद प्रशासन में युवा अभ्यर्थियों (जेन जेड) को इंटर्नशिप के मौके दिए जाएंगे। मुंबई मनपा के 24 प्रशासनिक वार्डों में प्रत्येक दो-दो युवा इंटर्नशिप के लिए नियुक्त किए जाएंगे। जबकि मुंबई मनपा मुख्यालय में दो युवाओं को इंटर्नशिप के लिए अवसर दिया जाएगा। मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने यह घोषणा की। साटम ने यशवंतराव चव्हाण सेंटर में भारत के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र अभियान (आईआईएमयूएन) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहली बार वोट डालने के लिए तैयार युवाओं से संवाद साधा। आईआईएमयूएन के संस्थापक तथा अध्यक्ष ऋषभ शाह मौजूद थे। साटम ने कहा कि मुंबई मनपा चुनाव के बाद सार्वजनिक नीति और प्रशासन में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। शहरी नियोजन और मनपा प्रशासन में सुधार के लिए 50 युवाओं को अवसर प्रदान किए जाएंगे।
इन युवाओं को मनपा प्रशासन के व्यवस्था का निरीक्षण करने, सुधार के लिए सुझाव देने और मुंबई मनपा प्रशासन को मजबूत करने के लिए अनुसंधान पेपर तैयार करने का अवसर दिया जाएगा। साटम ने कहा कि आईआईटी और वीजेटीआई के विशेषज्ञों का एक अध्ययन समूह का गठन किया जाएगा। यह समूह मुंबई मनपा के पूर्व आयुक्त, मलजल निस्सारण विभाग के पूर्व मुख्य अभियंताओं का सुझाव लेगा। साटम ने कहा कि अध्ययन समूह मुंबई के बारिश का विश्लेषण करेगा। शहर में बाढ़ को रोकने के लिए प्रभावी योजना तैयार करेगा। इस दौरान साटम ने सड़क, बाढ़, खुली जगह, कचरा प्रबंधन, पर्यावरण, सुरक्षा समेत अन्य विषयों पर टिप्पणी की।
Created On :   6 Oct 2025 8:16 PM IST