Mumbai News: शक्तिपीठ एक्सप्रेस-वे बनाने सरकार की मदद करे विपक्ष - मुख्यमंत्री फडणवीस

शक्तिपीठ एक्सप्रेस-वे बनाने सरकार की मदद करे विपक्ष - मुख्यमंत्री फडणवीस
  • परियोजना के विरोध में आजाद मैदान में किसानों का आंदोलन
  • यह परियोजना मेरी जिद नहीं, बल्कि मराठवाड़ा के पांच जिलों का बदल जाएगा जीवन स्तर

Mumbai News. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार नागपुर-गोवा शक्तिपीठ एक्सप्रेस-वे को किसी भी हालत में बनाएगी। लेकिन यह परियोजना किसानों पर लादेंगे नहीं। सरकार कोल्हापुर के किसानों की मुश्किलों को दूर करने के बाद ही परियोजना का काम शुरू करेगी। इसके लिए विपक्ष मध्यस्थ की भूमिका निभाए। विपक्ष यह परियोजना पूरा करने के लिए सरकार की मदद करें। बुधवार को विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने शक्तिपीठ एक्सप्रेस- वे का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित शक्तिपीठ एक्सप्रेस-वे के विरोध में कोल्हापुर के किसानों ने आजाद मैदान में आंदोलन भी किया है। जबकि सदन में कांग्रेस के सदस्य सतेज पाटील ने कहा कि सरकार को परियोजना का विरोध करने वाले किसानों का भी पक्ष जानना चाहिए। इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्धा, यवतमाल से लेकर सांगली जिले के किसान इस परियोजना के लिए जमीन देने को तैयार हैं। केवल कोल्हापुर जिले में किसानों के एक समूह का विरोध है। लेकिन बीते दिनों मेरे कोल्हापुर के दौरे के समय मुझे लगभग एक हजार किसानों ने पत्र दिया है। जिसमें सभी किसानों ने परियोजना के पक्ष में हस्ताक्षर किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना कोई मेरी व्यक्तिगत जिद नहीं है, बल्कि इस परियोजना से मराठवाड़ा के पांच जिलों का जीवन स्तर बदल जाएगा।

परियोजना के विरोध में आजाद मैदान में किसानों का आंदोलन

शक्तिपीठ परियोजना के खिलाफ कोल्हापुर सहित 12 जिलों के किसानों ने बुधवार को आजाद मैदान में प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि हम इस परियोजना के लिए अपनी जमीनें नहीं देगी। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि यह परियोजना रद्द होनी चाहिए अन्यथा नाप-जोख में लगे अधिकारियों को खेतों में पैर रखने नहीं देंगे। इस दौरान विपक्ष के नेता आंदोलनकारी किसानों को समर्थन देने पहुंचे।

Created On :   12 March 2025 9:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story