- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- शिंदे की सख्त हिदायत - कम बोलें,...
Mumbai News: शिंदे की सख्त हिदायत - कम बोलें, विवादास्पद बयान से बचें, विपक्ष को हर बात का जवाब न दें

Mumbai News. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना (शिंदे) प्रमुख एकनाथ शिंदे ने अपनी पार्टी के मंत्रियों को सख्त नसीहत दी है। शिंदे ने बुधवार देर रात अपने सभी मंत्रियों की क्लास लेते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से मंत्रियों के बयानों के चलते सरकार की छवि पर असर पड़ रहा है। इसके साथ ही मीडिया में मंत्रियों द्वारा की जा रही बयानबाजी से भी विपक्ष को हमला करने का मौका मिल रहा है। इसलिए आप लोग कम बोलें और विवादास्पद बयान देने से बचें। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मंत्री संयमित भाषा का प्रयोग करें और अनावश्यक बयानों से बचें।
बैठक की मुख्य बातें:
- मीडिया में कम बोलें और सोच-समझकर बयान दें।
- हर बयान केवल समाचार नहीं बनता, बल्कि राजनीतिक हथियार भी बन सकता है। इसलिए शब्दों का चयन सावधानी से करें।
- विवादास्पद बयानबाजी से परहेज करें।
- कुछ बयान ना सिर्फ विपक्ष को मौका देते हैं बल्कि जनता में भ्रम भी पैदा करते हैं।
- हर विपक्षी आरोप का जवाब देना आवश्यक नहीं है।
- अपने काम से विपक्ष के आरोपों का जवाब दें, हर आरोप का जवाब देने के चक्कर में आप मुद्दे से भटक जाते हैं।
- सभी मंत्री अपने काम पर फोकस बढ़ाएं।
- सभी मंत्री जनहित में लिए जा रहे निर्णयों को प्राथमिकता दें।
- बेवजह के कार्यों को लेकर अधिकारियों पर दबाव नहीं बनाएं।
Created On :   7 Aug 2025 9:22 PM IST
Next Story











