Mumbai News: मुंबई पहुंचेगी श्रीमंत राजे रघुजी भोसले की ऐतिहासिक तलवार, फडणवीस करेंगे लोकार्पण

मुंबई पहुंचेगी श्रीमंत राजे रघुजी भोसले की ऐतिहासिक तलवार, फडणवीस करेंगे लोकार्पण
  • मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे लोकार्पण
  • मुंबई पहुंचेगी श्रीमंत राजे रघुजी भोसले की ऐतिहासिक तलवार

Mumbai News. श्रीमंत राजे रघुजी भोसले की ऐतिहासिक तलवार सोमवार को मुंबई पहुंचेगी। महाराष्ट्र सरकार की ओर से मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इस तलवार का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद शाम को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रमुख उपस्थिति में लोकार्पण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक तलवार को महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में लंदन में आयोजित नीलामी में हासिल किया है। सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने लंदन से इस तलवार को औपचारिक रूप से प्राप्त किया था।

मंत्री शेलार ने कहा कि सोमवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट प्राधिकरण से वह तलवार को अपने कब्जे में लेंगे। इसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को नमन कर बाइक रैली और चित्ररथ के माध्यम से तलवार को पु. ल. देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी तक ले जाया जाएगा। सोमवार शाम को सांस्कृतिक कार्य विभाग, पुरातत्व एवं वस्तु संग्रहालय संचालनालय तथा पु. ल. देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस तलवार प्रदर्शनी का लोकार्पण करेंगे। इस समारोह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवं अजित पवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में श्रीमंत रघुजी राजे भोसले के वंशज श्रीमंत मुधोजी राजे भोसले विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Created On :   17 Aug 2025 7:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story