- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- सितंबर-अक्टूबर में होने जा रहे हैं...
Mumbai News: सितंबर-अक्टूबर में होने जा रहे हैं नगरपालिका, महानगरपालिका और स्थानीय चुनाव- फडणवीस

- नगरपालिका, महानगरपालिका और स्थानीय चुनाव
- चुनाव पर फडणवीस का बयान
- सितंबर-अक्टूबर में होने जा रहे हैं चुनाव
Mumbai News. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति को मिली बड़ी सफलता के बाद राज्य के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने स्थानीय चुनावों को लेकर बिगुल फूंक दिया है। फडणवीस ने सांगली में पार्टी के कार्यक्रम में कहा कि एक परीक्षा (विधानसभा) में हम पास हो गए हैं, अब हमारी दूसरी परीक्षा शुरू होने वाली है। उन्होंने कहा कि सितंबर-अक्टूबर में नगरपालिका, महानगरपालिका और स्थानीय चुनाव होने जा रहे हैं। इसलिए हमें अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाना है और महायुति को बड़ी जीत दिलानी है।
क्या कहा फड़णवीस ने?
फडणवीस ने कहा कि राज्य में आगामी सितंबर-अक्टूबर में जिला परिषद, नगर पालिका और महानगरपालिका के चुनाव होने जा रहे हैं। यह सभी चुनाव एक डेढ़ महीने में पूरे हो जाएंगे। फडणवीस ने भाजपा कार्यकर्ताओं से स्थानीय चुनाव जीतने के लिए कड़ी मेहनत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप एक परीक्षा यानी कि विधानसभा चुनाव में पास हो गए हैं, अब दूसरी परीक्षा स्थानीय चुनाव की है। फडणवीस ने कहा कि राज्य में जब उद्धव ठाकरे की सरकार सत्ता में आई थी तो महाराष्ट्र में सभी निर्माण कार्य बंद हो गए थे। इसलिए विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र की जनता ने उनके रास्ते ही बंद कर दिए। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में होने वाले सभी स्थानीय चुनाव अगले 4 महीने में करने के आदेश राज्य सरकार को दिए थे। इसके बाद राज्य के सभी दल अपनी-अपनी चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं।
Created On :   23 May 2025 9:28 PM IST