Mumbai News: ढाई साल दिव्यांग विभाग को मिले स्वतंत्र मंत्री, कैबिनेट मंत्री अतुल सावे को दी गई जिम्मेदारी

ढाई साल दिव्यांग विभाग को मिले स्वतंत्र मंत्री, कैबिनेट मंत्री अतुल सावे को दी गई जिम्मेदारी
  • अभी तक मुख्यमंत्री के पास था इस विभाग का जिम्मा
  • कैबिनेट मंत्री अतुल सावे को दी गई जिम्मेदारी

Mumbai News. प्रदेश के दिव्यांग कल्याण विभाग को लगभग ढाई साल बाद स्वतंत्र कैबिनेट मंत्री मिले हैं। राज्य के कैबिनेट मंत्री अतुल सावे को दिव्यांग कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सावे के पास अभी ओबीसी कल्याण, दुग्ध विकास और अपारंपरिक ऊर्जा विभाग है। फिलहाल दिव्यांग कल्याण विभाग का प्रभार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास था। लेकिन अब सावे राज्य के नए दिव्यांग कल्याण मंत्री होंगे। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। राज्य में 15 दिसंबर 2022 की अधिसूचना के जरिए स्वतंत्र दिव्यांग कल्याण विभाग की स्थापना की गई थी। इसके बाद दिव्यांग कल्याण विभाग का जिम्मा राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास था। इसके बाद दिसंबर 2024 में नई महायुति सरकार का गठन हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिव्यांग कल्याण विभाग विभाग अपने पास रखा था। मुख्यमंत्री के पास कामकाज का अतिरिक्त दबाव होता है। इसलिए माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने दिव्यांग कल्याण विभाग विभाग का जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री को सौंप दी है।

भुजबल बने खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री

प्रदेश के नए कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल को खाद्य व नागरिक आपूर्ति तथा ग्राहक संरक्षण विभाग दिया गया है। शुक्रवार को भुजबल ने मंत्रालय में पदभार संभाल लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ खाद्य व नागरिक आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक की। इससे पहले उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पास खाद्य व नागरिक आपूर्ति तथा ग्राहक संरक्षण विभाग का प्रभार था। भुजबल बीते 20 मई को कैबिनेट मंत्री बने थे। भुजबल पूर्व की शिंदे सरकार में भी खाद्य व नागरिक आपूर्ति मंत्री थे।


Created On :   23 May 2025 9:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story