Nagpur News: यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या देखकर 3 सितंबर से नागपुर-मुंबई नई उड़ान

यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या देखकर 3 सितंबर से नागपुर-मुंबई नई उड़ान
  • नागपुर-मुंबई रूट के यात्रियों के लिए एक और सुविधा
  • 3 सितंबर से नागपुर-मुंबई नई उड़ान

Nagpur News. नागपुर-मुंबई रूट के यात्रियों के लिए एक और सुविधा। यात्रियों की बढ़ती संख्या और आगामी त्योहारों को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने नई फ्लाइट शुरू करने का निर्णय लिया है। नई उड़ान शुरू होने के बाद मुंबई के लिए कुल 7 फ्लाइट्स हो जाएंगी। 3 सितंबर को शुरू होने वाली फ्लाइट 25 अक्टूबर तक रहेगी। शेड्यूल के अनुसार मुंबई से फ्लाइट क्रमांक 6ई-163 सुबह 9.30 बजे उड़ान भरकर 11 बजे नागपुर पहुंचेगी।

वहीं यहां से फ्लाइट क्रमांक 6ई-5129 सुबह 11.30 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12.55 बजे मुंबई पहुंचेगी। इस फ्लाइट के साथ मुंबई के लिए सुबह की 4 फ्लाइट्स हो जाएगी। इस समय नागपुर से मुंबई के लिए सुबह की पहली फ्लाइट सुबह 5.40 बजे, दूसरी 7.35 बजे और तीसरी फ्लाइट 8.15 बजे उड़ान भरती है। शाम को 4.55 बजे, रात को 10.10 बजे और एक फ्लाइट 10. 35 बजे उड़ान भरती है।

Created On :   25 Aug 2025 5:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story