- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- ओबीसी को गोलबंद करने की राजनीति में...
Nagpur News: ओबीसी को गोलबंद करने की राजनीति में जुटी कांग्रेस,मनपा चुनाव के पहले जिला स्तर पर बनेगी कमेटियां

- पदाधिकारियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
- सामाजिक संगठनों की ली जाएगी सहायता
Nagpur News मनपा व जिप सहित अन्य निकाय चुनाव की तैयारी कर रही कांग्रेस ओबीसी को गोलबंद करने की राजनीति में जुटी है। चुनाव से पहले जिला स्तर पर विशेष कमेटियां बनायी जाएगी। कमेटी के पदाधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। ओबीसी मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए सामाजिक संगठनों की भी सहायता ली जाएगी। शुक्रवार 25 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर में कांग्रेस का ओबीसी सम्मेलन होगा। सम्मेलन में सहभागी होने के लिए िजले से 20 से अधिक पदाधिकारी रवाना हुए है।
दावा किया जा रहा है कि सम्मेलन के बाद महाराष्ट्र में ओबीसी को गोलबंद करने की रणनीति पर प्रमुखता से काम होगा। राज्य पिछडा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य की जनसंख्या में 38 प्रतिशत हिस्सा ओबीसी का है। कांग्रेस ने 2024 में ओबीसी राजनीति पर विशेष कार्य किया था। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के प्रचार की तैयारी नागपुर से की थी। उमरेड मार्ग पर कांग्रेस के संविधान सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने ओबीसी से आवाहन किया था-आप हमें सत्त्ता दो, हम आपको जाति गणना देंगे। कांग्रेस के एक पदाधिकारी के अनुसार उस सम्मेलन के बाद ओबीसी समाज ने सत्ता परिवर्तन की राह पकड़ी थी। परिणाम भी देखें गए। लेकिन लोकसभा चुनाव में मिले अनुभव के बाद भाजपा ने कांग्रेस को मात देने की मेगा प्लानिंग बनायी। उसमें उसे सफलता भी मिली। भाजपा ने ओबीसी की उपजातियों पर फोकस किया।
13 नए उप निगम बनाए गए। गुरव के लिए संत काशीबा गुरव युवा वित्त विकास निगम, लिंगायतों के लिए जगत ज्योति महात्मा बसेश्वर वित्त विकास निगम, नाभिकों के लिए संत सेनाजी केशशिल्पी वित्त विकास निगम, बारी के लिए संत नरहरिमहाराज निगम , तेली के लिए संताजी प्रतिष्ठान वित्त विकास सहित अन्य उपजातियों के लिए निगम गठन व कार्य को िवस्तार दिया गया। भाजपा की रणनीति को जानकार कांग्रेस अब नई रणनीति पर काम कर रही है। जिला स्तर पर कमेटी के माध्यम से ओबीसी समाज को कांग्रेस से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
7 अगस्त को गोवा में ओबीसी महासंघ का सम्मेलन : डॉ.बबनराव तायवाडे के नेतृत्व में ओबीसी महासंघ का सम्मेलन 7 अगस्त को गोवा में होगा। ओबीसी महासंघ को गैरराजनीतिक बताया जाता रहा है। लेकिन इस संगठन में अधिकतर प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता वैचारिक तौर पर भाजपा से दूरी बनाए हुए है। ओबीसी महासंघ की विविध मांगे है। सारी मांगे सत्ता यानी भाजपा के नेतृत्व की सरकार से की जाएगी। इसका लाभ कांग्रेस को मिलने का भरोसा है।
दिल्ली पहुंचे कार्यकर्ता : ओबीसी हक व अधिकार के लिए भागीदारी के नारे के साथ कांग्रेस का दिल्ली में न्याय सम्मेलन होगा। सम्मेलन के लिए राज्य से 300 से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे है। नागपुर जिले से बाबा आष्टनकर, किशोर मिरे, प्रकाश कोटमारे, सतीश आढाऊ, अशोक वासनिक, रोशन मेश्राम सहित अन्य कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे है। सम्मेलन में विदर्भ से नाना पटोले, विजय वडेट्टीवार, प्रतिभा धानोरकर प्रमुखता से शामिल होंगे।
Created On :   24 July 2025 8:53 PM IST