- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- महाराष्ट्र कांग्रेस के 13 नए...
New Delhi News: महाराष्ट्र कांग्रेस के 13 नए जिलाध्यक्ष, अश्विन बैस बने नागपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष

- मिथुन पाटील को नवी मुंबई जिले की जिम्मेदारी दी
- रणजीत देशमुख को सतारा और शतगर अन्नाराव को सोलापुर ग्रामीण का अध्यक्ष नियुक्त किया
New Delhi News. कांग्रेस ने महाराष्ट्र में 13 जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अश्विन दिलीप बैस को नागपुर ग्रामीण का अध्यक्ष बनाया है तो पूनम मिथुन पाटील को नवी मुंबई जिले की जिम्मेदारी दी है। इसी प्रकार सबीर शेख को धुले सिटी, प्रवीण चौरे को धुले ग्रामीण, दीप चह्वाण को अहिल्यानगर शहर, रणजीत देशमुख को सतारा और शतगर अन्नाराव को सोलापुर ग्रामीण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सुरेश सर्राफ को हिंगोली जिले का प्रमुख बनाया गया है तो अभय सालुंखे को लातूर ग्रामीण, नारोद्दीन सैयद को दक्षिण रत्नागिरी और सोनालक्ष्मी घाग को उत्तर रत्नागिरी जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। किरण डोंगावनकर छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष होंगे तो राजेश पावडे को नांदेड़ उत्तर का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
Created On :   30 July 2025 5:03 PM IST