- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- निकम समेत 4 हस्तियां राज्यसभा...
New Delhi News: निकम समेत 4 हस्तियां राज्यसभा जाएंगी, राष्ट्रपति ने 4 सदस्यों को नामित किया

- राष्ट्रपति ने 4 सदस्यों को नामित किया
- अनुच्छेद 80 के तहत 4 हस्तियों को राज्यसभा के लिए नामित किया
New Delhi News. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने संविधान के अनुच्छेद 80 के तहत 4 हस्तियों को राज्यसभा के लिए नामित किया है। इनमें पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, विशेष सरकारी वकील उज्ज्वल निकम, केरल के भाजपा नेता सी सदानंदन मास्टर और इतिहासकार डॉ. मीनाक्षी जैन शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन चारों को बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की। अनुच्छेद 80 के तहत राष्ट्रपति 12 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को राज्यसभा के लिए नामित कर सकते हैं। इस बार चार सीटें खाली थीं, जिन्हें भरने के लिए ये नामांकन किए गए हैं।
ये इसलिए खास...
उज्ज्वल निकम: 1993 मुंबई विस्फोट व गुलशन कुमार हत्या जैसे मामलों में पैरवी की। 2016 में पद्मश्री।
सी सदानंद मास्टर: 1994 में राजनीतिक विरोधियों ने दोनों पैर काट दिए थे। सामाजिक कार्यकर्ता भी रहे।
डॉ. मीनाक्षी जैन: डीयू के गार्गी कॉलेज में प्राध्यापक रहीं। इतिहास, सभ्यता आदि पर कई किताबें लिख चुकीं।
हर्षवर्धन श्रृंगला: विदेश सेवा अफसर। अमेरिका और थाईलैंड में राजदूत व बांग्लादेश में उच्चायुक्त रहे।
कुछ बिन्दू
उज्ज्वल निकम 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के विशेष सरकारी वकील
सी सदानंदन मास्टर, केरल के भाजपा नेता व शिक्षक, दाेनों पैर गंवा चुके
हर्षवर्धन श्रृंगला विदेश नीति के अनुभवी रणनीतिकार माने जाते हैं
डॉ. मीनाक्षी जैन इतिहासकार, साल 2020 में पद्म श्री से सम्मानित हुईं
Created On :   14 July 2025 4:44 PM IST