- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- शिक्षा ज्ञान प्राप्ति को लेकर...
New Delhi News: शिक्षा ज्ञान प्राप्ति को लेकर केन्द्र ने अन्य राज्यों को महाराष्ट्र मॉडल के अध्ययन की दी सलाह

- शिक्षा ज्ञान प्राप्ति के साथ राष्ट्र निर्माण का प्रभावी माध्यम भी : भुसे
- महाराष्ट्र के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान
New Delhi News. नई शिक्षा नीति (एनईपी) को लागू हुए पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर मंगलवार को यहां ‘अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2025’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के स्कूली शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्ति ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक प्रभावी माध्यम भी है। भारत मंडपम में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के शिक्षा मंत्रियों, प्रमुख सचिवों, शिक्षाविदों और नवप्रवर्तकों ने भाग लिया। महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री दादाजी भुसे ने माध्यमिक शिक्षा में सक्रिय सुधारों पर चर्चा सत्र में भाग लेते हुए कहा कि महाराष्ट्र ने एनईपी के कार्यान्वयन में पूरे देश के लिए एक आदर्श स्थापित करने का कार्य किया है और इस प्रकार के शैक्षिक समागम स्कूली शिक्षा में गुणात्मक परिवर्तन की नई दिशा का निर्माण कर रहे हैं।
महाराष्ट्र के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान
इस समारोह में महाराष्ट्र में एनईपी-2020 के कार्यान्वयन हेतु उठाए गए नीतिगत कदमों, शिक्षक प्रशिक्षण, बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता, स्कूल मूल्यांकन प्रणाली और भाषाई समावेशन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी दी गई। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार के कार्यों की विशेष रूप से सराहना की और अन्य राज्यों को भी इस मॉडल का अध्ययन करने की सलाह दी।
Created On :   29 July 2025 9:04 PM IST