- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में...
New Delhi News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में महाराष्ट्र के वेदांत और प्राची ने जीता स्वर्ण पदक

- खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में अपनी सटीक निशानेबाजी से स्वर्ण पदक जीता
- महाराष्ट्र के वेदांत और प्राची ने जीता स्वर्ण पदक
New Delhi News. महाराष्ट्र के युवा निशानेबाजों ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में अपनी सटीक निशानेबाजी से स्वर्ण पदक जीता। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता के तीसरे दिन वेदांत नितिन ने 50 मीटर थ्री पोजिशन राइफल (पुरुष युवा वर्ग) में 452.5 स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने हरियाणा के रोहित कन्यान (451.9) और पंजाब के अमितोज सिंह (440.1) को पछाड़कर सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया।
दूसरी ओर, नई दिल्ली में डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में दूसरे दिन महाराष्ट्र की 17 वर्षीय प्राची गायकवाड़ ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (युवा महिला वर्ग) में 458.4 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। प्राची ने स्थिरता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। मुंबई में अरुण वरेसी, विवास्वान गांगुली और शुभम पाटिल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेने वाली प्राची को अपने पिता शशिकांत गायकवाड के प्रोत्साहन से निशानेबाजी के प्रति जुनून पैदा हुआ। पांच साल की उम्र में निशानेबाजी शुरू करने वाली प्राची स्वप्निल कुसाले को अपना आदर्श मानती हैं।
Created On :   7 May 2025 8:35 PM IST













