महिलाओं को रोजगार: मुंबई शहर व उपनगर, ठाणे, कल्याण और नवी मुंबई में चलेगा पिंक रिक्शा

मुंबई शहर व उपनगर, ठाणे, कल्याण और नवी मुंबई में चलेगा पिंक रिक्शा
  • नागपुर में उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने योजना का विस्तृत प्रारूप पेश करने दिए निर्देश
  • ठाणे, कल्याण और नवी मुंबई में चलेगा पिंक रिक्शा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे, कल्याण, नवी मुंबई, नागपुर, अमरावती, नाशिक, छत्रपति संभाजीनगर और पुणे महानगर में पिंक (गुलाबी रंग) रिक्शा शुरू किया जाएगा। इससे महिलाओं को रोजगार के नए अवसर का निर्माण होगा। साथ ही महिला सुरक्षा के उद्देश्य से पिंक रिक्शा शुरू करने की योजना है। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री अजित पवार ने राज्य के 10 महानगरों में पिंक रिक्शा शुरू करने के लिए विस्तृत प्रारूप पेश करने के निर्देश दिए हैं। पवार की मौजूदगी में नागपुर के विधानभवन में इस संबंध में बैठक हुई। इसमें राज्य की महिला व बाल विकास मंत्री आदिती तटकरे, राज्य के परिवहन विभाग के प्रधान सचिव पराग जैन और महिला व बालविकास विभाग के सचिव अनुप कुमार यादव मौजूद थे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पिंक रिक्शा इलेक्ट्रिक देने का प्रस्ताव है। इसलिए अच्छा इलेक्ट्रिक रिक्शा तैयार करने वाली कंपनी की जानकारी हासिल करें।


इस योजना का लाभ महिलाओं को हो सकने के लिए प्रस्ताव तैयार करें। जबकि मंत्री तटकरे ने कहा कि पिंक रिक्शा योजना से महिलाओं को फायदा होगा। इस योजना के तहत 5 हजार पिंक रिक्शा शुरू किया जाएगा। इस योजना के लाभ के लिए एकल महिला, विधवा और परित्यक्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इस बैठक के दौरान गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाली महिलाओं को सैनिटरी पैड उपलब्ध कराने के बारे में चर्चा की गई। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए पिंक रिक्शा और सैनिटरी पैड मुहैया कराने संबंधी योजना पर अगली बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा।


Created On :   7 Dec 2023 3:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story